बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' में जबरदस्त सस्पेंस था और हर बार जैसे ही लगता कि अब सच्चाई सामने आएगी तो फिर एक नया पत्ता खुलता। यही वजह थी कि इस फिल्म ने लोगों को अपनी सीट से बांधे रखा। शानदार अभिनय और ढेर सारे सस्पेंस से भरी यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। ऐसे में इसके दूसरे भाग की घोषणा के बाद से ही अब फैंस को बेसब्री से इसका इंतजार है। हाल ही में मेकर्स ने दर्शकों के उत्सुकता को देखते हुए फिल्म का रीकॉल टीजर जारी किया था और अब इसका ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है।
Drishyam 2 Trailer: परत दर परत होगा सच का खुलासा, 'दृश्यम 2' का शानदार ट्रेलर देखने के लिए हो जाएं तैयार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन