{"_id":"6113a3708ebc3e7b9a3b8069","slug":"divya-bharti-look-a-like-manju-thapa-photos-goes-viral-social-media-star-share-same-birthday-as-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: हू-ब-हू दिव्या भारती जैसी दिखती है ये सोशल मीडिया स्टार, तस्वीर देख आंखों पर नहीं होगा यकीन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: हू-ब-हू दिव्या भारती जैसी दिखती है ये सोशल मीडिया स्टार, तस्वीर देख आंखों पर नहीं होगा यकीन
सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी तस्वीरें और वीडियोज सामने आ जाते हैं जो लोगों को इतने पसंद आते हैं कि वायरल होने लगते हैं। पिछले काफी समय से सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपने चहीते सितारों के हमशक्ल को भी देखने का मौका मिला है। अब तक ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, करीना कपूर, शाहरुख खान, सैफ अली खान और दूसरे कई सितारों के हमशक्ल सामने आ चुके हैं। हाल ही में एक और अभिनेत्री की हमशक्ल की तस्वीरें सामने आई हैं।
वायरल हो रही मंजू थापा की तस्वीरें
हालांकि जिनसे मिलती जुलती शक्ल वाली लड़की की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं वो अब इस दुनिया में नहीं हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं दिव्या भारती की जिनकी अपार्टमेंट से नीचे गिरने के कारण मौत हो गई थी। महज 19 साल की उम्र में पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना लेने वाली दिव्या भारती बहुत जल्दी इस दुनिया से चली गई थीं। हालांकि अब उनकी एक हमशक्ल सोशल मीडिया पर छा गई है जिसकी तस्वीरें देख लोग धोखा खा जा रहे हैं।
2 of 5
मंजू थापा
- फोटो : सोशल मीडिया
दिव्या भारती से मिलती जुलती इस सोशल मीडिया सेंशन का नाम मंजू थापा है। मंजू ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वो बिल्कुल दिव्या भारती जैसी नजर आ रही है। सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि दिव्या भारती की तरह दिखने वाली मंजू का जन्मदिन भी दिव्या भारती के जन्मदिन पर ही पड़ता है। बॉलीवुड की गुड़िया का जन्म 25 फरवरी 1974 में हुआ था वहीं मंजू 25 फरवरी 2003 में पैदा हुई थी।
दिव्या भारती की हमशक्ल मंजू थापा
- फोटो : सोशल मीडिया
मंजू थापा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। उनके सोशल मीडिया से पता चला कि उन्होंने कई ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया है। वो प्लेनेट मिस इंडिया 2018, मिस टीन रिपब्लिक ऑफ इंडिया और मिस ग्लोरी ऑफ नॉर्थईस्ट जैसे पेजेंट में भाग ले चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मंजू थापा
- फोटो : सोशल मीडिया
मंजू फिल्मों में काम करने की ख्वाहिश रखती हैं। लॉकडाउन के वक्त उनका एक म्यूजिक वीडियो भी वायरल हुआ था। वहीं खबरों की मानें तो मंजू को फिल्मों के ऑफर भी मिलने लगे हैं। मंजू जिस तरह से दिव्या भारती की तरह दिख रही हैं उन्हें देखकर लोग हैरान रह जा रहे हैं और उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन
5 of 5
दिव्या भारती
बात करें दिव्या भारती की तो वो अपने समय की सबसे सफल हीरोइनों में से एक थीं। उस वक्त उनकी फिल्में इतनी जबरदस्त हिट हुई थी कि बाकी सभी हीरोइने उनके आगे फीकी लगने लगी थीं। दिव्या भारती ने साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी जिसके बाद मुंबई में फ्लैट लिया था। इसी फ्लैट से गिरकर उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इसे एक हादसा करार देकर उनकी फाइल बंद कर दी थी। दिव्या अगर जिंदा होतीं तो कामयाबी के रास्ते पर चलकर वो कई अभिनेत्रियों से आगे निकल जातीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।