बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो स्टंट करते नजर आ रही हैं।
इंस्टाग्राम पर दिशा पाटनी ने किया स्टंट, यूजर बोला- टाइगर श्रॉफ के साइड इफेक्ट्स
दरअसल दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो स्टंट करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वो किक करने के साथ ही साथ जंप भी करते हुए नजर आ रही हैं।
पढ़ें: दिशा पाटनी के लिए मुश्किल भरे थे वो 6 महीने, 'सिर पर चोट लगते ही चली गई थी याददाश्त'
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। ऐसे में जहां कुछ यूजर्स फनी कमेंट कर रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स बूस्टअप कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा- 'टाइगर श्रॉफ के साइड इफेक्ट्स।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- वंडर गर्ल। वहीं एक और यूजर ने लिखा- एक हम हैं खाते हैं और सो जाते हैं, जिंदगी झंड है फिर भी घमंड है।
View this post on Instagram
A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on
बता दें कि अभी तक दिशा पाटनी की हर फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई है। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म एमएस धोनी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वो टाइगर के साथ बागी 2 में नजर आईं थी। वहीं उनकी तीसरी फिल्म सलमान खान के साथ भारत थी।
पढ़ें: दिशा और टाइगर की मोहब्बत की गवाही हैं ये तस्वीरें, इशारों-इशारों में ऐसे हुईं दिल की बातें
गौरतलब है कि दिशा पाटनी अक्सर टाइगर श्रॉफ के साथ स्पॉटिड होती हैं। वहीं उनका नाम भी टाइगर के साथ जोड़ा जाता है। हालांकि टाइगर और दिशा ने कभी भी इस खबर की पुष्टि नहीं की है।
पढ़ें: दिशा पाटनी की इस हमशक्ल बहन को कभी देखा है क्या? लाइमलाइट से दूर सेना में हैं अधिकारी