एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी फिल्मों से ज्यादा अफेयर और कपड़ों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। 13 जून को जन्मीं दिशा पाटनी ने अपना करियर तेलुगू फिल्म लोफर से शुरू किया था। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। बॉलीवुड में उन्होंने एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016) से एंट्री की।
2 of 7
disha patani with sister
- फोटो : social media
साल 2015 में दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ के साथ म्यूजिक वीडियो एल्बम किया। इसी वक्त से दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। हालांकि बीच में दोनों के बीच अनबन की भी खबरें थीं और पब्लिकली अनदेखा करते हुए देखा गया था लेकिन जल्द ही दिशा और टाइगर ने मतभेदों को सुलझा लिया। दोनों को अक्सर साथ में इवेंट्स और पार्टियों में देखा जाता है।
3 of 7
disha patani
- फोटो : social media
दिशा पाटनी बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं और अक्सर अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल होती हैं। हाल ही में जब फिल्म भारत की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई तो उनकी फटी जींस और ऑफ शोल्डर टॉप को लेकर यूजर्स ने सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया। यही नहीं पहले भी ऐसा कई बार हुआ जब कपड़ों को लेकर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।
4 of 7
disha patani
- फोटो : social media
दिशा पाटनी भले ही अभी बोल्ड और ग्लैमरस दिखती हैं लेकिन बचपन से लेकर मॉडलिंग के शुरुआती दिनों की उनकी तस्वीरों को देखकर उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। सिंपल लुक में नजर आ रहीं दिशा पाटनी को देख उनके फैंस भी एकबारगी धोखा जाएंगे।
5 of 7
disha patani
- फोटो : social media
दिशा की ये तस्वीरें उनके मॉडलिंग टाइम की हैं। उस समय दिशा बिल्कुल अलग दिखती थीं। अब उनके रंग-रूप में काफी बदलाव आ गया है। दिशा ने अपने मॉडलिंग डेज में कई फोटोशूट साड़ी में करवाए। पहले दिशा इतनी स्लिम ट्रिम नहीं थीं जितनी अब हैं।