बॉलीवुड अभिनेता डीनो मोरिया काफी समय से लाइमलाइट से दूर थे। वहीं हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'द एम्पायर' के चलते डीनो काफी चर्चा में आ गए हैं।इस सीरीज में उन्होंने शैबानी खान की भूमिका निभाई है और इस किरदार में उन्हें काफी पसंद भी किया जा रहा है। डीनो मोरिया अपने काम के साथ साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। उनका नाम बॉलीवुड की हॉट अदाकारा बिपाशा बसु संग जुड़ा था। एक वक्त ऐसा था जब दोनों बॉलीवु़ड के हॉटेस्ट कपल माने जाते थे।
एक्स गर्लफ्रेंड बिपाशा संग ऐसा है डीनो का रिश्ता
हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया और आज बिपाशा करण सिंह ग्रोवर की पत्नी बन चुकी हैं। बॉलीवुड में बहुत कम ही सितारे ऐसे हैं जो ब्रेकअप के बाद भी अच्छे दोस्त हों और इसमें बिपाशा- डीनो का नाम शामिल है। हाल ही में डीनो ने बिपाशा संग अपने अभी के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की।
2 of 5
डीनो मोरिया, बिपाशा बसु
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि डीनो और बिपाशा चार साल तक रिलेशनशिप में थे। दोनों ने 'राज', 'गुनाह', 'चेहरा', 'इश्क है तुमसे' जैसी कई फिल्मों में काम किया था। दोनों के रिलेशनशिप की काफी चर्चा थी और लगता था कि वो कभी अलग नहीं होंगे। हालांकि डीनो से ब्रेकअप के बाद बिपाशा का नाम जॉन से जुड़ा था लेकिन वो दोनों भी शादी के बंधन में नहीं बंध पाए।
3 of 5
डीनो मोरिया, बिपाशा बसु
- फोटो : सोशल मीडिया
बिपाशा संग अपने रिश्ते को लेकर डीनो ने हाल ही में कहा कि, 'मुझे नहीं लगता कि बिपाशा के साथ राज से गुनाह तक मेरा रिश्ता बदला है ना ही कभी बदलेगा। जब हम राज फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब डेट कर रहे थे लेकिन गुनाह की शूटिंग के दौरान डेटिंग नहीं कर रहे थे। हम दोनों ही प्रोफेशनल एक्टर्स हैं और प्रोफेशनल ही बनना चाहते हैं'।
4 of 5
डीनो मोरिया, बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : Instagram
डीनो ने कहा कि, 'हमने काम के बीच अपने निजी रिश्ते को नहीं आने दिया। हम दोनों ने ही हमेशा इस रिश्ते को बाहर रखकर काम किया। मुझे लगता है कि दोनों ने बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से सब कुछ संभाला'। बता दें कि जॉन से ब्रेकअप के बाद जब बिपाशा ने करण से शादी की थी तो डीनो इस शादी में खुशी खुशी शामिल हुए थे।
5 of 5
बिपाशा बसु
- फोटो : instagram
डीनो मोरिया फिलहाल अपने काम से खुश हैं और बिपाशा के साथ आज भी उनकी अच्छी दोस्ती है। वहीं दूसरी तरफ बिपाशा करण संग अपनी शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रही हैं। अक्सर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें भी उड़ती हैं लेकिन बिपाशा का कहना है कि जब जो होगा वो लोगों के सामने आ जाएगा।