वेब सीरीज 'मिर्जापुर 2' इन दिनों धूम मचा रहा है। सीरीज के कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। शो की ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं हर्षिता गौर, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से छाप छोड़ी है। हर्षिता ने गुड्डू भइया की बहन डिंपी का किरदार निभाया है। सीरीज में वो सलवार सूट पहले एक सीधी सादी लड़की हैं लेकिन असल जिंदगी की बात करें तो हर्षिता काफी बोल्ड और स्टाइलिश हैं।
2 of 5
हर्षिता गौर
- फोटो : instagram/harshita1210
हर्षिता ने अपने फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। उनकी तस्वीरें देखकर एकबारगी तो प्रशंसक भी हैरान रह गए, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। तो चलिए इसी कड़ी में हर्षिता की तस्वीरें दिखाते हैं।
3 of 5
हर्षिता गौर
- फोटो : instagram/harshita1210
'मिर्जापुर 2' में हर्षिता हमेशा सलवार सूट पहने ही नजर आई हैं लेकिन असल जिदंगी में वो बिल्कुल भी 'डिंपी' जैसी नहीं है। इंस्टाग्राम पर साझा की गईं उनकी यह तस्वीरें इस बात का सबूत हैं। हर्षिता लगातार एक के बाद एक वेब शो में नजर आ रही हैं जिनमें उनका अलग अलग किरदार देखने को मिलता है लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि 'मिर्जापुर' से मिली है।
4 of 5
हर्षिता गौर
- फोटो : instagram/harshita1210
अभिनय के क्षेत्र में आने से पहले हर्षिता मॉडलिंग करती थीं। उन्होंने टीवी शो ‘साड्डा हक’ से करियर की शुरुआत की। इस शो ने उन्हें युवाओं के बीच काफी मशहूर कर दिया। शो हिट होने के बाद हर्षिता कई विज्ञापन फिल्मों में नजर आईं जिनमें डाबर वाटिका हेयर ऑयल, गार्नियर लाइट क्रिम और सनसिल्क सहित अन्य हैं।
5 of 5
हर्षिता गौर
- फोटो : instagram/harshita1210
हर्षिता का जन्म दिल्ली में हुआ है। उन्होंने अपनी पढ़ाई नोएडा के एमेटी यूनिवर्सिटी से पूरी की है। हर्षिता ने कत्थक डांस की भी ट्रेनिंग ली हुई है और देशभर में उन्होंने स्टेज शोज किए हैं। स्कूल और कॉलेज के दिनों से ही वो ड्रामा में हिस्सा लिया करती थीं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान उन्हें 'साड्डा हक' का ऑफर मिला। पढ़ाई के खत्म होने के बाद उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में ही आगे बढ़ने का फैसला लिया।