फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: 27 साल अलग रहने के बावजूद डिंपल कपाड़िया ने नहीं लिया था काका से तलाक, 16 की उम्र में रचाई थी शादी

Tue, 08 Jun 2021 09:23 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 08 Jun 2021 09:23 AM IST
विज्ञापन
Dimple Married 31 YO Rajesh khanna she did not divorce rajesh khanna evern after 27 year
डिंपल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

डिंपल कपाड़िया ने 16 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखा और आज तक उनका जलवा बरकरार है। डिंपल का फैशन सेंस और स्टाइल स्टेटमेंट आज भी अलग है। आप डिंपल को भले ही ट्विंकल खन्ना की मां या अक्षय कुमार की सास के रूप में ज्यादा जानते हों, लेकिन डिंपल कपाड़िया अपने दौर की बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिनी जाती रही हैं। अभिनेत्री ने बेहद ही कम उम्र में अपने कॉन्फिडेंस, टैलेंट और अभिनय के बल पर वो स्टारडम हासिल कर लिया था। डिंपल कपाड़िया आठ जून को अपना जन्मदिन मनाती हैं। राज कपूर ने अपने बेटे ऋषि कपूर को लॉन्च करने के लिए उनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया को चुना था। फिल्म का नाम था 'बॉबी'। 'बॉबी' जबरदस्त हिट साबित हुई। 



8 जून 1957 में हुआ था डिंपल कपाड़िया का जन्म 
बॉबी के रिलीज होने के बाद एक अफवाह खूब फैली थी कि डिंपल, राज कपूर और नरगिस की बेटी हैं। डिंपल बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने पहली फिल्म की सफलता के बाद ही लंबे समय तक फिल्मों से दूरी बना ली थी। डिंपल की पहली और दूसरी फिल्म में 11 साल का अंतर था जिसकी वजह उनका शादी करके फिल्मों से दूरी बनाना था। डिंपल कपाड़िया का जन्म 8 जून 1957 को हुआ था। डिंपल गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अपने परिवार में सबसे बड़ी बहन है। जानिए डिंपल कपाड़िया से जुड़ी कुछ रोचक बातें

Dimple Married 31 YO Rajesh khanna she did not divorce rajesh khanna evern after 27 year
डिंपल कपाड़िया - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

डिंपल बॉलीवुड में अपने ग्लैमरस लुक और सेक्सी फिगर की वजह से काफी फेमस थीं। इन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। 'बॉबी' फिल्म में उन्हें सेक्स सिंबल का खिताब मिला था। डिंपल को फिल्म में ब्रेक राज कपूर ने दिया था। डिंपल 1973 में पहली बार 'बॉबी' फिल्म में नजर आई थीं जिसमें वह ऋषि कपूर के अपोजिट लीड रोल में थीं। 'बॉबी' फिल्म के समय डिंपल महज 16 साल की थीं। कहा जाता है कि पहली ही फिल्म से डिंपल ऋषि कपूर को डेट करने लगी थीं। 

Dimple Married 31 YO Rajesh khanna she did not divorce rajesh khanna evern after 27 year
डिंपल कपाड़िया

डिंपल ने महज 16 साल की उम्र में राजेश खन्ना के साथ शादी कर ली थी। जिस वक्त डिंपल की राजेश खन्ना से शादी हुई थी वह उम्र में राजेश से 15 साल छोटी थीं। यानी की राजेश और डिंपल के बीच उम्र का फासला 15 साल का था। शादी करने के बाद डिंपल ने फिल्मों से दूरी बना ली थी ताकि वह अपने बच्चों का पालन-पोषण ठीक से कर सकें। डिंपल और राजेश खन्ना की शादी कुछ ज्यादा नहीं चल सकी। तकरार के बाद यह कपल 9 साल बाद एक दूसरे से अलग हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dimple Married 31 YO Rajesh khanna she did not divorce rajesh khanna evern after 27 year
डिंपल कपाड़िया - फोटो : social media

राजेश खन्ना से तलाक लेने के बाद डिंपल कपाड़िया ने 'सागर' फिल्म से कमबैक किया था। इस फिल्म में डिंपल ने पहली बार टॉपलेस सीन दिया था जो कि उस वक्त काफी विवादों में रहा। डिंपल का अनिल कपूर के साथ दिए गए इंटीमेट सीन को अब तक का सबसे बोल्ड सीन माना जाता है। इस फिल्म का नाम 'जांबाज' है।  साल 1993 में आई 'रुदाली' फिल्म के लिए डिंपल को नेशलन अवॉर्ड से नवाजा गया था। डिंपल का दिल शादीशुदा सनी देओल पर भी आया था। कहा जाता है कि इन दोनों का रिलेशनशिप 11 साल तक चला हालांकि बाद में दोनों ने एक दूसरे से किनारा कर लिया। डिंपल कपाड़िया आखिरी बार 'तांडव' वेब सीरिज में नजर आई थीं। 

विज्ञापन
Dimple Married 31 YO Rajesh khanna she did not divorce rajesh khanna evern after 27 year
डिंपल कपाड़िया- राजेश खन्ना
70 के दशक से आज तक अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली डिंपल कपाड़िया को उनके दमदार अभिनय के लिए कई फिल्मफेयर और राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। डिंपल को उनकी पहली ही फिल्म बॉबी के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर फीमेल का पुरस्कार दिया गया।1985 में पर्दे पर दोबारा वापसी करते हुए फिल्म सागर के लिए डिंपल ने फिल्मफेयर बेस्ट ऐक्टर फीमेल का खिताब अपने नाम किया। 1993 में फिल्म रुदाली के लिए एक बार फिर डिंपल को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर फीमेल का पुरस्कार दिया गया। 1994 में आई फिल्म क्रांतिवीर के लिए डिंपल को फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर फीमेल का खिताब मिला। इसके साथ ही फिल्म रुदाली में डिंपल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed