{"_id":"5bd6a0c2bdec22698c6e43f1","slug":"dilip-kumar-unwell-again-with-lungs-infection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिलीप कुमार के फेफड़ों में फिर हुआ संक्रमण, मुंह से खाना क्या पानी तक नहीं पी पा रहे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिलीप कुमार के फेफड़ों में फिर हुआ संक्रमण, मुंह से खाना क्या पानी तक नहीं पी पा रहे
Mon, 29 Oct 2018 11:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
dilip kumar
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले कुछ महीनों से लगातार दिलीप कुमार की तबीयत खराब चल रही हैं । हर 15 दिन के अंतराल में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है । अब फिर से उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर आ गई है । दिलीप कुमार को बुखार है और फिर से उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया है ।
2 of 5
dilip kumar
फिलहाल दिलीप साहब घर पर ही हैं और उन्हें नली से खाना खिलाया जा रहा है। डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें मुंह से खाना क्या, पानी तक नहीं पिलाया जा सकता है। मुंह सूखने पर छोटे बर्फ के टुकड़ों का उपयोग करने की सलाह दी गई है । 95 साल के दिलीप साहब का लगातार इलाज चल रहा है ।
3 of 5
dilip kumar
मुंह से खाने-पीने से सारी चीजें उनके फेफड़ों में जमा हो जाती हैं । फेफड़ों के इलाज के लिए उन्हें दवाओं पर निर्भर रहना होगा । उनके इलाज के लिए दो नर्स घर पर मौजूद हैं । पिछले दिनों उन्हें निमोनिया हो गया था जिसके चलते लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shah rukh khan, dilip kumar
कई दिनों तक आईसीयू में रखने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी थी । दिलीप जी की सेहत के बारे में उनकी पत्नी सायरा बानो समय-समय पर अपडेट देती रहती हैं । एक वही हैं जो हर पल उनका ख्याल रख रही हैं । दोनों का कोई बच्चा नहीं है ।
विज्ञापन
5 of 5
dilip kumar
पिछले दिनों सुभाष घई ने कहा था कि दिलीप साहब को इस हाल में देखकर दुखी हो जाता हूं । दिलीप कुमार अपने जमाने के सुपरस्टार रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1944 में फिल्म 'ज्वार भाटा' से की थी। बॉलीवुड में दिलीप कुमार और मधुबाला की प्रेम कहानी के चर्चे भी खूब हुए थे लेकिन वो प्यार पर्दे तक ही सीमित रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।