{"_id":"6060120b9927485e4e71ef1e","slug":"dia-mirza-posted-a-picture-with-stepdaughter-samaira-and-enjoying","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सौतेली बेटी के साथ दीया मिर्जा की है जबरदस्त बॉन्डिंग, समंदर में गोते लगाती दिखीं दोनों","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सौतेली बेटी के साथ दीया मिर्जा की है जबरदस्त बॉन्डिंग, समंदर में गोते लगाती दिखीं दोनों
दीया मिर्जा इन दिनों मालदीव में अपना हनीमून मना रही हैं। वहां से उन्होंने अपनी कई तस्वीरें साझा की हैं। किसी तस्वीर में वह समंदर किनारे नजर आईं तो किसी तस्वीर में वह पेड़ों के बीच पोज देती दिखीं। दीया मिर्जा के हनीमून पर उनकी सौतेली बेटी समायरा भी हैं। इस दौरान दोनों साथ में समंदर में गोते लगाती दिखीं।
2 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : instagram/diamirzaofficial
दीया मिर्जा ने बताया कि समंदर में उन्हें बहुत सारी डॉलफिंस दिखी हैं। उन्होंने लिखा कि 'हमने एक घंटे से ज्यादा का वक्त कुछ डॉलफिंस के साथ बिताए। 20-30 एक साथ थीं।' इसके अलावा दीया ने बताया कि दुनिया की इस खूबसूरती के बारे में बताने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। यह किसी जादू की तरह था। उनकी ये तस्वीरें उनके पति वैभव रेखी ने खीचीं हैं।
इससे पहले भी दीया मिर्जा ने समायरा के साथ की एक तस्वीर पोस्ट की थी। उन्होंने सफेद रंग की मैक्सी ड्रेस पहनी हुई थी और हैट लगाई थी। रहना है तेरे दिल में फेम अभिनेत्री पर गोल सनग्लासेस खूब फब रहे थे। वहीं समायरा ने डार्क ग्रीन कलर की ड्रेस कैरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीया मिर्जा की शादी की तस्वीरें
- फोटो : instagram/diamirzaofficial
पिछले महीने दीया और वैभव शादी के बंधन में बंधे थे। शादी में वैभव की बेटी समायरा भी पहुंची थीं। वैभव की पूर्व पत्नी और योगा टीचर सुनैना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो भी साझा किया था। जब एक यूजर ने पूछा कि इस शादी पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है तो सुनैना ने कहा कि ‘हम केवल ठीक नहीं, बल्कि पूरी तरह ठीक हैं। मेरी बेटी बहुत उत्साहित है। मैंने कुछ वीडियोज देखे जहां वह उन पर फूल डाल रही है।‘
विज्ञापन
5 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : instagram/diamirzaofficial
दीया मिर्जा शादी के अगले ही दिन काम में व्यस्त हो गई थीं और उन्होंने कई शूटिंग शेड्यूल खत्म किए। अब वह पति वैभव रेखी के साथ हनीमून एंजॉय कर रही हैं। बीते दिनों साझा की गई तस्वीर में वह बोल्ड ड्रेस में नजर आईं। दीया ने सी ग्रीन और व्हाइट कलर की ड्रेस कैरी की। वह समंदर किनारे खड़े होकर पोज दे रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।