सोनम बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक हैं। पार्टी हो या रैंप वो हर जगह अपने लुक्स से सबको मात दे देती हैं। सोनम कपूर अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ 8 मई को शादी के बंधंन में बंध जाएंगी। पिछली रात सोनम की मेहंदी में बॉलीवुड के लगभग सभी सितारे शामिल हुए थे।
2 of 5
SONAM KAPOOR
- फोटो : self
मेहंदी सेरेमनी में फैशन डिजाइनर और सोनम की करीबी दोस्त मसाबा गुप्ता भी शामिल हुई। मसाबा ने सोनम के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'सोनम, मुझे तुम्हारी यह फोटो 4 साल पहले मेरी शादी में मिली थी। तुम कल शादी करोगी और मैं सिर्फ यह कहना चाहती हूं कि पिछले 18 वर्षों में मैंने आपको अच्छे से जान लिया है।
मसाबा गुप्ता ने आगे लिखा, तुम काफी विनम्र लड़की हो। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी भी 2009 को कभी भूल पाऊंगी जब मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी और तुमने मुझे 7 बजे सिर्फ यह कहने के लिए बुलाया था कि तुम मेरे सपोर्ट में हमेशा रहोगी।'
मसाबा गुप्ता ने सोनम की शादी पर लिखा, हमने कई सालों तक बात नहीं की थी। जिस फील्ड में तुम हो वो बड़े-बड़े लोगों को बदल सकता हैं लेकिन तुमने ये साबित कर दिया कि हम वही हो सकते है जो हम खुद बनना चाहते हैं। बस आप अपना काम पूरे मन के साथ और अच्छे से करें।
उन्होंने कहा- अब तुम शादी कर रही हों, तुम आनंद के साथ एक लंबे सफर से हो। आनंद से शादी करने पर तुम अभी कैसा फील कर रही होगी ये कोई भी महसूस नहीं कर सकता है।शुक्रिया, मेरे साथ मेरा लकी चार्म बनने के लिए। एक लड़की और महिला को उसकी दयालुता और उसके दूसरे लोगों के प्रति भाव ही उसे सुंदर बनाती हैं। ये शायद ही कभी बुरी चीज है।'