Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Delhi Police files FIR against producer Sunil Bohra, the newly elected EC Member of IFTA

प्रोड्यूसर सुनील बोहरा के खिलाफ FIR दर्ज, करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का है मामला

Tue, 21 Aug 2018 09:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 21 Aug 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police files FIR against producer Sunil Bohra, the newly elected EC Member of IFTA
Bollywood

अपकमिंग फिल्म 'दा एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के डायरेक्टर विजय गुट्टे पर जीएसटी धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई के बाद दिल्ली पुलिस ने आपराधिक कृत्य और धोखाधड़ी के चलते फिल्म प्रोड्यूसर सुनील बोहरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रोड्यूसर राहुल मित्रा की शिकायत पर ये एफआईआर दर्ज की गई है। गौरतलब है कि हाल ही में सुनील भारतीय फिल्म और टीवी निर्देशक संघ की कार्यकारी समिति के लिए चुने गए थे। 

विज्ञापन
Trending Videos

Delhi Police files FIR against producer Sunil Bohra, the newly elected EC Member of IFTA
Timangshu Dhulia

ये है मामला 
दरअसल, मामला साल 2012 में आई हिट फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' से संबंधित है। बता दें कि इस दौरान सुनील का प्रोड्यूसर राहुल मित्रा और डायरेक्टर तिमांग्शु धूलिया के बीच फिल्म को रिलीज और ड्रिस्ट्रीब्यूट करने का समझौता हुआ था। लेकिन बोहरा यूटीवी के पास चल गए और 3 करोड़ रुपये की रिफंडेबल एडवांस डील साइन कर ली। वहीं फिल्म काफी हिट हुई और सुनील को फिल्म के डिजिटल और म्यूजिक बेचने के साथ-साथ इसका बडा मुनाफा मिला।

वहीं, साल 2015 में बोहरा ने पॉपुलर एंटरटेनमेंट कंपनी शेमारू को भी अपने जाल में फंसाने की कोशिश की। बिल्कुल इसी तरह सुनील ने कंपनी से एडवांस पैसा ले लिया और चंपत हो गए। लेकिन जब राहुल मित्रा के वकील ने शेमारु से सुनील का खुलासा किया तो कंपनी के होश उड़ गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Delhi Police files FIR against producer Sunil Bohra, the newly elected EC Member of IFTA
rahul mitra

यह जानने के बाद शेमारू ने भी सुनील के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के चलते मुंबई पुलिस में मामला दर्ज करवाया। वहीं, राहुल ने भी सबसे बड़ी फिल्म प्रोड्यूसर बॉडी वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन में सुनील के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी जहां कुछ सालों के विचार-विमर्श के बाद सुनील को राहुल के साल 2012 से 2 करोड़ और ब्याज का भुगतान करने को कहा गया। लेकिन ऐसा ना होने के बाद से आखिर में राहुल ने दिल्ली पुलिस में सुनील के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। वहीं दिल्ली पुलिस ने सारी छानबीन करने के बाद सुनील के खिलाफ एक्शन ले केस दर्ज कर लिया है।

बता दें कि इससे पहले बोहरा फिल्म तनु वेड्स मनु को लेकर भी धोखाधड़ी के मामले में फंस चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed