अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड के हिट कपल्स में से एक है। लॉकडाउन में ये जोड़ी एक-दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहा है। सोशल मीडिया पर भी दोनों इन दिनों खूब एक्टिव हैं। हाल ही में इनकी फैमिली चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई दीपिका पादुकोण की फैमिली चैट, इस नाम से सेव कर रखा है रणवीर का नंबर
दरअसल दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फैमिली चैट का एक स्क्रीन शॉट साझा किया है। इस चैट के सहारे अभिनेत्री ने बताया है कि किस तरह से उनका पूरा परिवार एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाता है। दीपिका की इस फैमिली चैट की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।
इस तस्वीर में जिस बात ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा वो है दीपिका के फोन में उनके पति रणवीर सिंह का नाम। दीपिका ने रणवीर का नंबर 'हैंडसम' नाम से सेव किया है। साथ ही उन्होंने अपनी मां का नंबर अम्मा, पापा का नंबर पप्पा और ससुर का नंबर जगजीत सिंह भावनानी के नाम से सेव कर रखा है।
इस स्क्रीनशॉट को पोस्ट करते हुए दीपिका पादुकोण ने कैप्शन में लिखा, 'और इस तरह से हम आपस में जुड़े हैं। जब भी परिवार में किसी के लिए कोई बड़ा दिन होता है तो हम इस तरह एक दूसरे से जुड़े होते हैं। हाल ही में मेरे पति के इंटरव्यू की हर किसी ने तारीफ की। इस तरह हम एक दूसरे को फीडबैक देते हैं जब कुछ ठीक नहीं जाता है। हम बताते हैं कि क्या अलग या बेहतर ढंग से किया जा सकता था। और ये हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।'
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म '83' है। रणवीर इसमें कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण इसमें कपिल देव की पत्नी का रोल कर रही हैं। फिल्म के निर्देशक कबीर खान हैं। लॉकडाउन के चलते फिल्म की रिलीज को फिलहाल टाल दिया गया है।
13 साल तक छिपाए समलैंगिक संबंध, अब अलीगढ़ के लेखक ने पार्टनर के साथ मुंबई में खरीदा घर