बीते साल कोरोना वायरस की वजह से लगे पहले लॉकडाउन के खत्म होने के तुरंत बाद दीपिका पादुकोण ने गोवा में जिस फिल्म की शूटिंग शुरू की, वह अगले महीने प्राइम वीडियो पर ‘गहराइयां’ नाम से रिलीज होने जा रही हैं। इस फिल्म में दीपिका के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य करवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। दीपिका की इसके बाद रिलीज होने वाली फिल्म यशराज फिल्म्स की अगली पिक्चर ‘पठान’ होगी जिसका काम इन दिनों तेजी से चल रहा है। कोरोना की तीसरी लहर के शुरू होने के पहले तक अभिनेता शाहरुख खान की इस फिल्म का काम जारी रहा है। इस फिल्म में शाहरुख जिस तरह एक जासूस का किरदार निभाएंगे, उसी तरह दीपिका भी एक हिम्मत वाली जासूस के किरदार में ही नजर आएंगी। फिल्म में दीपिका के भी मारधाड़ के दृश्य भी होंगे।
Happy Birthday Deepika Padukone: ‘गहराइयां’ की रिलीज के बाद ये है दीपिका का आगे का प्लान, ‘द्रौपदी’ पर टिकी प्रशंसकों की निगाहें
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन