बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर ही फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने एक मजेदार ‘सॉक्स चैलेंज’ में भाग लिया और उसे पूरे करते हुए वीडियो साझा की। दीपिका ने न सिर्फ इस चैलेंज में हिस्सा लिया बल्कि अपने पति रणवीर सिंह को भी इसे पूरा करने की चुनौती दे दी।
Deepika Padukone: दीपिका ने लिया मजेदार ‘सॉक्स चैलेंज’ में हिस्सा, रणवीर सिंह को दी रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती
Deepika Padukone: दीपिका ने लिया मजेदार ‘सॉक्स चैलेंज’ में हिस्सा, रणवीर सिंह को दी रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती
दरअसल, दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चैलेंज का वीडियो शेयर किया है। इस चैलेंज में दीपिका को तीस सेकेंड में एक पैर में सबसे ज्यादा मोजे पहनने हैं। वीडियो में वह अपने सभी मोजे एक पैर पर फिट करने के लिए तेजी दिख रही हैं, जिस पर उनकी टीम के सदस्यों में से एक हल्की हंसी के साथ कहता है, ‘ऐसा लगता है कि आपने पहले भी ऐसा किया है।’ दीपिका 30 सेकेंड में 9 मोजे पहनने में सफल हो जाती हैं।
दीपिका ने वीडियो को शेयर करते हुए रणवीर को चुनौती दी कि वह इसमें उन्हें पीछे छोड़कर दिखाएं। दीपिका की इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'आप जो भी कुछ करती हैं उसे शानदार तरीके से करती हैं', तो दूसरे ने लिखा, 'रणवीर आपको इसमें पीछे छोड़ देंगे क्योंकि उनमें बहुत एनर्जी है।' अब फैंस रणवीर सिंह के 'सॉक चैलेंज' को पूरा करने का इंतजार कर रहे हैं।
दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह शाहरुख खान के साथ 'पठान' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा वह प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ 'प्रोजेक्ट के' का भी हिस्सा हैं। दीपिका के पास ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर' और अमिताभ बच्चन के साथ 'द इंटर्न' का हिंदी रीमेक भी है।