फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

14 की उम्र में पैरेंट्स के सामने दीपिका पादुकोण ने किया था ऐसा काम, जानकर हैरान रह गए खिलजी

Thu, 01 Feb 2018 03:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Feb 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone slapped a man at the age of 14 who tried to pull her
पद्मावत

'पद्मावत' हिट होने के बाद दीपिका पादुकोण की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। क्योंकि फिल्म बहुत मुश्किलों से रिलीज हुई और दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। फिल्म हिट होने पर पूरी स्टार कास्ट ने पार्टी भी की थी।  फिल्म की अपार सफलता के बाद दीपिका ने एक ऐसे राज से पर्दा उठाया है जिसे जानकर उनके फैंस को हैरानी होगी।

deepika padukone slapped a man at the age of 14 who tried to pull her
पद्मावत

हाल ही में दीपिका ने India Today को एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने न केवल फिल्म से जुड़ी कुछ रोचक बातें साझा की बल्कि ये भी बताया कि कैसे उन्होंने फिल्म पर छिड़ी जंग के बीच मिल रही धमकियों से खुद को संभाला।

deepika padukone slapped a man at the age of 14 who tried to pull her
पद्मावत

उन्होंने कहा - 'जब मुझे धमकियां मिल रही थी तो मेरे पेरेंट्स काफी परेशान थे हालांकि उन्हें यकीन था कि मैं खुद को संभाल लूंगी। इसकी बहुत बड़ी वजह बचपन में घटी एक घटना है। जब मैं 14-15 साल की थी तो हम सब लोग रेस्तरां से खाना खाकर बाहर निकल रहे थे। मेरे पापा और बहन थोड़ा आगे थे और मम्मी और मैं एक साथ पीछे पीछे आ रहे थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone slapped a man at the age of 14 who tried to pull her
पद्मावती

'इसी दौरान मुझे एक शख्स ने पीछे से आकर धक्का दिया। मैंने पहले तो इसे इग्नोर किया और ऐसा दिखाया कि कुछ नहीं हुआ। कुछ देर बाद मैं पीछे पलटी उस शख्स का कॉलर पकड़ा और थप्पड़ जड़ दिया। उस दिन के बाद से मेरे पेरेंट्स को यकीन हो गया कि मैं अपना ध्यान रख सकती हूं।'

विज्ञापन
deepika padukone slapped a man at the age of 14 who tried to pull her
पद्मावत

धमकियों पर दीपिका ने कहा - 'मैं उन सब चीजों से बिल्कुल भी घबराई नहीं।' यहां तक कि बातों ही बातों में उन्होंने मिल रही थोड़ा सा मजाक भी किया। दीपिका ने कहा - 'मैं चाहूंगी लोग मेरी नाक की बजाय मेरे पैर काट सकते हैं क्योंकि वो ज्यादा ही बड़े हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed