फिल्म 'पद्मावत' में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के एक्टिंग की दर्शकों ने जमकर तारीफ की है। लोगों का मानना है कि दीपिका एक खूबसूरत एक्ट्रेस तो हैं ही साथ में उनकी एक्टिंग भी लाजवाब है। हालांकि दीपिका पादुकोण एक्टिंग के अलावा भी कुछ और करती रही हैं। हाल ही में शेयर की गई पोस्ट को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि वह अब फिल्मों में एक्टिंग के अलावा और भी बहुत कुछ करने की तैयारी कर रही हैं।
एक्टिंग के अलावा ये काम भी करती हैं दीपिका पादुकोण, शेयर कर लोगों को बताई सच्चाई
दरअसल दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें एक पेज पर उनकी लिखी हुई कविता नजर आ रही है। कविता का शीर्षक 'आई एम' है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा है- '7वीं ग्रेड में कविता लिखने की मेरी कोशिश'। दीपिका की इस तस्वीर को उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह ने भी लाइक किया है।
my attempt at poetry in the 7th grade!🙈😆😝
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
दीपिका ने अपनी कविता की शुरुआती चार लाइनों में लिखा है, 'आई एम अ चाइल्ड विद लव एंड केयर, आई वंडर हाओ फार द स्टार्स रीच, आई हियर द रश ऑफ द वेव्स, आई सी द डीप ब्लू सी...'. उनके इस पोस्ट पर उनके फैंस ने जमकर तारीफ की है। लोगों ने दीपिका पादुकोण से गुजारिश की है कि वह बहुत अच्छा लिखती हैं और उन्हें आगे भी लिखते रहना चाहिए।
सूत्रों की मानें तो हो सकता है कि अपने इस पोस्ट पर यूजर्स की तारीफें देखकर दीपिका पादुकोण एक्टिंग के अलावा ब्लॉग लिखना भी शुरू कर दें। हो सकता है कि वह कविता भी लिखें। वैसे जो भी हो दीपिका ने काफी बेहतरीन कविता लिखी है।