बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपने सोशल मीडिया के खूबसूरत फोटोज को लेकर तो कभी अपनी सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय को लेकर। #Metoo के तहत यौन शोषण के बढ़ते केसों को लेकर दीपिका ने बड़ा ऐलान किया है।
2 of 6
deepika padukone
- फोटो : social media
दरअसल कुछ दिन पहले दीपिका पादुकोण डायरेक्टर लव रंजन के घर पर स्पॉट हुई थीं। जिसके बाद दोनों के साथ फिल्म करने की खबरें सामने आई थीं। ऐसे में सोशल मीडिया पर दीपिका के फैंस ने #NotMyDeepika हैशटैग ट्रेंड करना शुरू कर दिया था।
3 of 6
deepika padukone
- फोटो : Instagram
फैंस का कहना था कि दीपिका को लव रंजन के साथ काम नहीं करना चाहिए क्योंकि #Metoo के तहत एक महिला ने डायरेक्टर पर यौन शौषण के आरोप लगाए थे। उस वक्त दीपिका की तरफ से इस बारे में कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया था।
4 of 6
Deepika Padukone
- फोटो : instagram
लेकिन पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका ने मीटू पर अपना पक्ष रखा है। दरअसल रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका से वोग मैगजीन के एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या वो ऐसे किसी भी शख्स के साथ काम करना चाहेंगी जिसपर यौन शौषण का आरोप लगा हो ?
5 of 6
Deepika Padukone
- फोटो : instagram
इस सवाल के जवाब पर दीपिका ने कहा कि मैं ऐसे किसी भी शख्स के साथ काम नहीं करूंगी जिस पर यौन शौषण का आरोप लगा होगा। ऐसे में दीपिका के फैंस के लिए एक अच्छी खबर मानी जा सकती है कि अब वो लव रंजन के साथ काम नहीं करेंगी।