बॉलीवुड के लवी डवी कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक दूसरे को स्पोर्ट करने और प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिला है। दरअसल, देश की पॉपुलर मैगजीन इंडिया टुडे ने अपने नए एडीशन में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को जगह दी है। इस बार दीपू ने अपने पति रणवीर को उनके अंदाज में बधाई देते हुए लिखा- 'तेरा टाइम आ गया बेबी'।
बता दें कि ये गाना रणवीर की अपकमिंग फिल्म 'गली बॉय' का है, जिसे रणवीर ने खुद गाया है। सिंबा बॉय रणवीर की इस सक्सेस के बाद उनके फैंस से लेकर उनकी मिसिज दीपिका पादुकोण भी बेहद खुश हैं। रणवीर का ये गाना उनके फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। वहीं दीपिका के इस कमेंट के बाद रणवीर भी पीछे कहां हटने वाले थे। रणवीर ने भी अपनी लेडी लव को कूल अदांज में जवाब दिया।
3 of 5
deepika, ranveer
- फोटो : amar ujala
रणवीर ने कमेंट देते हुए कहा- 'तू जो मिल गई मुझे'। मतलब रणवीर ने अपनी सारी सक्सेस का क्रेडिट एक झटके में अपनी पत्नी दीपिका को दे दिया। दोनों के इस क्यूट और प्यार भरे कमेंट को हर कोई बेहद पसंद कर रहा है। बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब दीपिका ने अपने हबी को स्पोर्ट किया हो।
इससे पहले फिल्म सिंबा के रीलिज के वक्त भी दीपिका, रणवीर की फिल्म का डायलॉग बोलती हुए उन्हें चियर करती नजर आईं थी। वहीं रणवीर भी हमेशा अपनी सक्सेस के पीछे अपनी लेडी लव दीपिका को ही क्रेडिट देते हैं। रणवीर अक्सर ये कहते नजर आते हैं कि दीपू उन्हें हमेशा मोटीवेट करती हैं।
5 of 5
ranveer singh deepika padukone
- फोटो : instagram
रणवीर की फिल्म 'गली बॉय' 14 फरवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में रणवीर एक रैपर के रोल में नजर आएंगे और फिल्म का गाना 'अपना टाइम आएगा' उन्होंने खुद ही गाया है, जो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। वहीं दीपिता जल्द ही मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही फिल्म छपाक में एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का रोल प्ले करती नजर आएगी।