अभिनेता इरफान खान ने 29 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया था। महज 53 साल की उम्र में इरफान के निधन से उनके फैंस सदमे में हैं। ऐसे में एक तरफ जहां उनके फैंस और परिजन उन्हें सोशल मीडिया पर याद कर रहे हैं तो वहीं उनके कई पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। ऐसे में इरफान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ नजर आ रहे हैं।
इरफान खान का पुराना वीडियो हुआ वायरल, जब दीपिका पादुकोण ने अभिनेता को देखते ही लगा लिया था गले
दीपिका और इरफान ने साथ में सुपरहिट फिल्म 'पीकू' की थी। तब से ही दोनों की दोस्ती खास रही है। वहीं जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' (XXX: Return of Xander Cage) के प्रीमियर के दौरान का है। दीपिका की ये पहली हॉलीवुड फिल्म थी। प्रीमियर में इरफान अपने परिवार के साथ पहुंचे थे।
वीडियो में दीपिका मीडिया से बात कर रही होती हैं तभी इरफान खान वहां आते हैं। दीपिका तुरंत इरफान की ओर आगे बढ़ती हैं और उन्हें जोर से गले लगा लेती हैं। इस दौरान दीपिका कहती हैं कि 'ये बहुत ही अद्भुत शख्स हैं। मेरे पसंदीदा व्यक्ति।' वहीं वीडियो में दिख रहा है कि इरफान, दीपिका से अपने बेटे बाबिल को भी मिलवाते हैं।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
याद दिला दें कि इरफान खान के निधन की खबर सुनकर दीपिका ने सोशल मीडिया पर दुख जताया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ब्लैक स्क्रीन के साथ टूटे दिल का इमोजी पोस्ट किया था।
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका और इरफान फिल्म 'पीकू' के दौरान ही पहली बार मिले थे। उसके बाद दोनों की दोस्ती बढ़ती चली गई। दीपिका कई मौकों पर इरफान की तारीफ करती हुई नजर आईं। बता दें कि 'पीकू' ने आज यानी आठ मई को पांच साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर फैंस इरफान खान को बहुत मिस कर रहे हैं।
स्वास्थ्य कर्मियों की मदद को आगे आए फरहान अख्तर, एक हजार पीपीई किट का दिया योगदान