फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' (1992) में आमिर खान और इसके ठीक एक साल बाद आई फिल्म 'कभी हां कभी ना' (1993) में जितनी चर्चा आमिर खान और शाहरुख खान की हुई थी, उतना ही जिक्र दीपक तिजोरी का भी हुआ था। फिल्म 'आशिकी' से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले दीपक तिजोरी ने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया है। 28 अगस्त 1961 को मुंबई में दीपक तिजोरी का जन्म हुआ। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
deepak tijori
- फोटो : social media
एक वक्त था जब सह अभिनेता के तौर पर दीपक तिजोरी सुपरहिट हो गए और सभी की पसंद बन गए। फिल्म 'पहला नशा' में दीपक तिजोरी ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ पूजा भट्ट और रवीना टंडन थीं लेकिन यह फिल्म बुरी तरह पिट गई और हीरो बनने का दीपक तिजोरी का सपना भी चकनाचूर हो गया।
3 of 5
deepak tijori
- फोटो : social media
एक्टिंग में करियर कुछ खास आगे बढ़ता ना देख दीपक तिजोरी ने निर्देशन की ओर रुख किया। उन्होंने 2003 में एडल्ट फिल्म 'ऊप्स' से अपनी निर्देशन पारी की शुरुआत की। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने नकार दिया। यहां तक कि सेंसर बोर्ड के पास भी ये फिल्म अपने बोल्ड कंटेंट और सीन्स की वजह से फंसी रही। उन्होंने कई और फिल्में डायरेक्ट कीं जिनमें 'टॉम डिक और हैरी', 'फॉक्स' और 'खामोशी- खौफ की एक रात' बुरी तरह फ्लॉप रहीं।
4 of 5
deepak tijori
- फोटो : social media
साल 2017 में दीपक लंबे समय बाद स्पॉट हुए तो एकबारगी किसी के लिए उन्हें पहचान पाना आसान नहीं था। कभी हैंडसम से दिखने वाले दीपक तिजोरी का वजन काफी बढ़ा हुआ दिखा और उन्होंने दाढ़ी भी बढ़ा रखी थी। 27 साल पहले जो जीता वही सिंकदर की रिलीज के वक्त दीपक तिजोरी, शाहरुख और आमिर को टक्कर देते थे लेकिन अब उनका लुक पूरी तरह बदल गया है।
5 of 5
Deepak Tijori
- फोटो : social media
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर 3 में दीपक तिजोरी नजर आए थे। दीपक तिजोरी ने बताया था कि जब वह फिल्ममेकर तिग्मांशु धूलिया से मिलने गए थे, तब उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई थी। अपने इसी लुक में उन्होंने कुछ तस्वीरें भी खिंचवाई थीं जो उन्होंने अपने डायरेक्टर दोस्त को दे दी। जब फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' के निर्माता राहुल मित्तल की नजर उन तस्वीरों पर पड़ी तो उन्होंने दीपक को इस फिल्म में कास्ट करने का फैसला ले लिया।