फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Decision On Alok nath And Sajid Khan sexual harassment next week From Cine Organization

आलोक नाथ और साजिद खान पर अगले सप्ताह फैसला करेगा सिने संगठन, यौन शोषण मामले में दर्ज है FIR

Sat, 24 Nov 2018 10:05 AM IST
भाषा
भाषा Updated Sat, 24 Nov 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
Decision On Alok nath And Sajid Khan sexual harassment next week From Cine Organization
sajid khan, alok nath
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज और उससे जुड़े अनुषांगिक संगठन इंडियन फिल्म एडं टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन, निर्देशक साजिद खान और अभिनेता आलोक नाथ पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर एक सप्ताह के भीतर फैसला करेगी। फेडरेशन के अध्यक्ष अशोक पंडित ने बताया कि उनके पास साजिद खान और विनता नंदा के मामले हैं और वह इन पर विचार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


फेडरेशन के अध्यक्ष ने कहा कि जहां तक साजिद के मामले का सवाल है, हमने दोनों पक्षों को सुना है। एक सप्ताह के भीतर बैठक होगी और फैसले पर बात की जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आलोक नाथ के मामले में भी एक सप्ताह के भीतर निर्णय कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि वे तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के मामले को नहीं देख रहे हैं क्योंकि वे सीआईएटीएए के सदस्य हैं।
विज्ञापन

 

Decision On Alok nath And Sajid Khan sexual harassment next week From Cine Organization
sajid khan
किसी सदस्य पर निर्णय के लिए आवश्यक है कि वे उनके संगठन के सदस्य भी हों। पंडित ने बताया कि वे जागरूकता लाने की कोशिश कर रहे हैं और सत्ता का अहंकार दिखाने की किसी को अनुमति नहीं दी जायेगी। अभिनय ही नहीं हर विभाग में कई महिलाएं काम कर रही हैं। हम सार्वजनिक मीडिया और ऐसे शिक्षा संस्थानों में प्रवेश कर रहे हैं जो हमारे उद्योगों से जुड़े हैं।

पंडित ने बताया हम चाहते हैं कि अगली पीढ़ी इनसे अवगत रहे। उन्होंने यह भी काह कि काम करने की जगह सुरक्षित, औपचारिक एवं गरिमापूर्ण होनी चाहिए। हम जानते हैं कि इस अभियान में समय लगेगा। बता दें संस्कारी बाबू के नाम से मशहूर आलोक नाथ पर राइटर और प्रोड्यूसर विनता नंदा ने रेप का आरोप लगाया है।

Decision On Alok nath And Sajid Khan sexual harassment next week From Cine Organization
sajid khan

वहीं साजिद खान पर कई एक्ट्रेसेस ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। मामले में आलोक नाथ और अभिनेता-निर्देशक साजिद खान को द फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज की तरफ से कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। हाल ही में रेप का आरोप झेल रहे आलोक नाथ पर FIR भी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed