{"_id":"5d2bfeb08ebc3e6ce3782897","slug":"cricket-world-cup-2019-bollywood-celebrities-sent-to-best-wishes-for-england-and-newzealand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विवेक ओबरॉय से तापसी पन्नू तक, विश्व कप में इंग्लैंड की जीत पर सेलेब्स ने ऐसे-ऐसे किए ट्वीट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विवेक ओबरॉय से तापसी पन्नू तक, विश्व कप में इंग्लैंड की जीत पर सेलेब्स ने ऐसे-ऐसे किए ट्वीट
Mon, 15 Jul 2019 02:07 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 15 Jul 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
world cup
- फोटो : social media
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर रविवार रात इंग्लैंड ने पहली बार विश्व कप जीता। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने 242 रन का लक्ष्य रखा था। पहली बार वर्ल्ड कप में सुपरओवर खेला गया। इसमें भी दोनों टीमों ने 15-15 रन बनाए। फिर ज्यादा बाउंड्री लगाने के चलते इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया।
Varun Dhawan
- फोटो : amar ujala mumbai
इंग्लैंड ने पूरे मैच में 26 बाउंड्री लगाईं और न्यूजीलैंड ने 17 बाउंड्री। मैच जीतने के बाद फैंस के साथ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को बधाई दी। वरुण धवन ने ट्वीट कर अपनी खुशी जताई। उन्होंने लिखा, 'क्या वर्ल्ड कप फाइनल था। मेरा पूरा परिवार ये देखने के लिए जगा रहा कि कौन जीतता है।'
What a #WorldCupfinal. Unbelievable my entire family is awake. Who u got
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) July 14, 2019
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
इसके अलावा विवेक ओबेरॉय ने लिखा, '700 साल पहले जिस देश में क्रिकेट का जन्म हुआ, उसने पहली बार वर्ल्ड कप जीता । इंग्लैंड को बधाई । लाजवाब मैच था ।' इसके अलावा रितेश देशमुख ने भी ट्वीट किया ।
The country where cricket was born 6/700 years ago, has finally won the #WorldCup for the very first time! Congrats #eng What a historic match! Truly the great sport of #cricket won today! #WC19 #WCFINAL #ENGvNZ
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) July 14, 2019
Cricket at its best - Epic #WorldCupFinals - Congratulations @englandcricket the Champions of world cricket. My heart goes out to @BLACKCAPS - they were so so good- for me they are the uncrowned champs of #WorldCup2019
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) July 14, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
RITESH DESHMUKH
उन्होंने लिखा, 'आज का क्रिकेट मैच शानदार था । वर्ल्ड कप जीतने के लिए इंग्लैंड को बधाई । न्यजीलैंड ने भी बहुत-बहुत अच्छा खेला । मेरे ख्याल से न्यूजीलैंड ऐसा विजेता है जिसे बस ट्रॉफी नहीं मिली ।' अनुपम खेर ने लिखा, 'इस वर्ल्ड कप ने तो जान ही निकाल दी।'
This #WorldCupFinal19 is a KILLER.😳😳😳
— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 14, 2019
विज्ञापन
Taapsee Pannu
- फोटो : social media
तापसी पन्नू ने लिखा, 'इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप जीता और न्यूजीलैंड ने दिल जीत लिया । दोनों ही टीम की ओर से ये एक यादगार मैच था ।' करण जौहर ने लिखा, 'इंग्लैंड की कुंडली अच्छी थी और न्यूजीलैंड का गेम बहुत अच्छा था ।' सभी सेलेब ने इंग्लैंड को बधाई देने के साथ न्यूजीलैंड की भी सराहना की ।
England won the World Cup and New Zealand won our hearts ❤️ what a memorable match both the sides have given us 👏🏼👏🏼👏🏼👏🏼👏🏼 #ICCWC2019
— taapsee pannu (@taapsee) July 14, 2019
England had a better kundli! NZ had the better game!!! #NZLvENG
— Karan Johar (@karanjohar) July 14, 2019