{"_id":"5e82687a8ebc3e77377a9872","slug":"corona-virus-lock-down-katrina-kaif-donate-in-pm-cares-fund-and-the-chief-minister-relief-fund-maharashtra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खिलाफ जंग में मदद के लिए आगे आईं कटरीना कैफ, पीएम केयर्स फंड में किया दान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना के खिलाफ जंग में मदद के लिए आगे आईं कटरीना कैफ, पीएम केयर्स फंड में किया दान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 31 Mar 2020 03:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
katrina kaif
- फोटो : Social Media
Link Copied
इस वक्त पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है। इस वायरस से अब तक 1251 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 32 जानें चली गई हैं। 21 दिनों के लॉकडाउन की वजह से पूरा देश ठहर गया है। इससे अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान हो रहा है। इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पीएम केयर्स फंड में दान देने की अपील की। पीएम की अपील के बाद से बॉलीवुड सितारे लगातार इसमें सहयोग दे रहे हैं।
2 of 4
katrina kaif black floral lahenga
- फोटो : instagram
अक्षय कुमार के 25 करोड़ रुपये दान करने के बाद सलमान खान 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों का खर्च उठा रहे हैं। दान देने वालों की लिस्ट लगातार बढ़ती जा रही है। अब इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ का भी नाम जुड़ गया है। उन्होंने पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिया है।
3 of 4
katrina kaif floral lahenga
- फोटो : instagram
कटरीना ने इस बात का खुलासा सोशल मीडिया के जरिए किया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'मैं पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दे रही हूं। इस महामारी ने दुनिया में कष्ट और पीड़ा पैदा की है जिसे देखकर दुख हो है।'
Virat Kohli and Anushka
- फोटो : Social Media (सांकेतिक)
बता दें कि अक्षय, सलमान और कटरीना के अलावा कपिल शर्मा 50 लाख रुपये, वरुण धवन 55 लाख रुपये, गुरु रंधावा 20 लाख रुपये, शिल्पा शेट्टी 21 लाख रुपये, रणदीप हुड्डा एक करोड़ रुपये, कार्तिक आर्यन एक करोड़ रुपये, टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार 11 करोड़ रुपये, मनीष पॉल 20 लाख रुपये दान कर चुके हैं। इसके अलावा अनुष्का-विराट, ऋतिक रोशन, राज कुमार राव सहित कई स्टार्स ने गुप्त दान भी किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।