फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Cops opened up on Rajpal Yadav and Kapil Sharma death threat emails case Know Details

Stars Death Threats: कपिल शर्मा-राजपाल यादव को पाकिस्तान से धमकी केस में क्या CBI जांच होगी? पुलिस ने बताया

Sat, 25 Jan 2025 12:28 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 25 Jan 2025 12:28 AM IST
सार

Rajpal Yadav And Kapil Sharma Death Threat Case: हाल ही में खबर आई कि राजपाल यादव और कपिल शर्मा सहित कई सितारों को जान से मारने की धमकी भरे ईमेल भेजे गए। इस मामले में पुलिस ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Cops opened up on Rajpal Yadav and Kapil Sharma death threat emails case Know Details
कपिल शर्मा, राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा, राजपाल यादव, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और सिंगर सुगंधा मिश्रा को हाल ही में जान से मारने की धमकी भरे ईमेल मिले। एएनआई की रिपोर्ट में कहा गया कि ये ईमेल पाकिस्तान से भेजे गए। इस ईमेल मामले में पुलिस ने प्रतिक्रिया दी है। दावा किया गया है कि पुलिस का कहना है कि फिल्मी सितारों को भेजे गए ये ईमेल वास्तविक हैं। पुलिस ने इन ईमेल की पुष्टि की है और कहा है कि ट्रेस करने पर आईपी एड्रेस पाकिस्तान का है। इसके अलावा इस मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने पर विचार हो रहा है। 

विज्ञापन

क्या सीबीआई करेगी जांच?
पुलिस का कहना है कि राजपाल यादव और कपिल शर्मा सहित सितारों को मिलीं जान से मारने की धमकियां असली थीं। ईमेल के आईपी लोकेशन को पाकिस्तान में ट्रेस किया गया है। पुलिस का कहना है कि हमें इस मामले में सीबीआई के हस्तक्षेप की जरूरत है। पुलिस का कहना है कि सेलेब्स को भेजे गए धमकी भरे ईमेल असली थे। अंबोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सदाशिव निकम ने आगे कहा कि उन्होंने अपने जोनल अधिकारियों को पत्र लिखा है और यह सारी बातचीत सीबीआई को भेजी जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें:
Emergency Collection Day 8: थोड़ी संभली कंगना की इमरजेंसी की हालत, अजय की फिल्म हुई आजाद

विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी देने वाले के बारे में नहीं जानकारी
सीबीआई चांज को लेकर पुलिस का कहना है, 'हम उन्हें इस मामले से अवगत करा रहे हैं क्योंकि यह एक अंतरराष्ट्रीय मामला है, लेकिन वे अभी तक सक्रिय रूप से शामिल नहीं हैं। इस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में कुछ वक्त लगेगा। लेकिन यह सच है कि धमकी भरा ईमेल असली था। भेजने वाले ने अपना नाम बिष्णु लिखा है'। इसके अलाव पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी भी जारी है। हालांकि, पुलिस को अभी यह नहीं मालूम है कि धमकी देने वाला शख्स असली है या किसी सेलिब्रिटी की शरारत है।

यह खबर भी पढ़ें:
Emilia Perez: ऑस्कर में इस फिल्म को मिले 13 नॉमिनेशन फिर भी खुश नहीं फैंस, सेलिना गोमेज क्यों बनीं टारगेट? जानिए

विज्ञापन

राजपाल यादव पर टूटा दुखों का पहाड़
इस धमकी भरे ईमेल के बीच राजपाल यादव पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेता के सिर से पिता का साया हट गया है। राजपाल यादव के पिता नौरंग लाल यादव (80 वर्ष) का बीमारी के कारण बृहस्पतिवार की देर रात दिल्ली एम्स में निधन हो गया। शुक्रवार सुबह उनका शव पैतृक गांव कुंडरा लाया गया। 

यह खबर भी पढ़ें:
Chhaava Controversy: रिलीज से पहले विक्की कौशल की 'छावा' पर विवाद, संभाजी और येसूबाई के डांस पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed