'कॉमेडी किंग' कपिल शर्मा अपनी शादी में मेहमानों को 60 साल पुरानी एक ऐसी चीज देखने को मिलेगी, जिसे देखकर सब कहेंगे कि मजा ही आ गया। वे सभी कॉमेडियन और गिन्नी चतरथ का धन्यवाद करते हुए उन्हें खुशहाल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद भी देंगे।
2 of 5
KAPIL SHARMA
- फोटो : SELF
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनास, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के विवाह बंधन में बंधने के बाद अब कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी बचपन की दोस्त गिन्नी चतरथ के साथ शादी करने जा रहे हैं। कपिल 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। इन दिनों शादी की रस्में चल रही हैं, दूसरी और कपिल के नए शो की शूटिंग।
3 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : कपिल शर्मा ट्विटर
वहीं बेशक आज कपिल शर्मा बॉलीवुड और टेलीविजन की दुनिया में कामयाबी के शिखर पर हैं और लोकप्रियता का परचम लहरा चुके हैं, लेकिन वे अपनी जमीन की जड़े नहीं भूले हैं। इसका जीता जागता उदाहरण देखने को मिलेगा, उनकी शादी में। जी हां, उनकी शादी देखकर आप उनकी तारीफ किए बिना नहीं रहेंगे।
दरअसल, कपिल शर्मा ने लोकप्रिय बॉलीवुड हस्तियों, मेहमानों को निमंत्रण पत्र और मिठाइयां भेजने के लिए एक बेहद प्रतिष्ठित दुकान को चुना है। यह दुकान जालंधर में हैं और 60 साल पुरानी है। नाम है लवली स्वीट्स, पंजाब फॉर स्वीट्स और लवली इमेजिनेशन, जिन्हें वेडिंग कार्ड और मिठाई बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
लवली स्वीट्स के निदेशक नरेश मित्तल के मुताबिक, हमारे नए कलेक्शन को देखने के लिए गिन्नी अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ आई थीं। हमने उन्हें कई तरह के डिजाइन दिखाए और एक को पसंद करते हुए ऑर्डर दे दिया। पंजाब में हो या मुंबई में, यही निमंत्रण पत्र और मिठाई मेहमानों को भेजी जाएगी।