बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली लंबे समय बड़े पर्दे से दूर हैं। वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन उनका फिल्मी सफर कुछ खास नहीं रहा है। सेलिना जेटली ने दुबई के रहने वाले पीटर हॉग से शादी की थी। इन दोनों ने साल 2011 में शादी की थी। सेलिना जेटली अब तीन बच्चों की मां हैं। इस बीच उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।
2 of 5
Celina Jaitley
- फोटो : social media
सेलिना जेटली ने हाल ही में गल्फ न्यूज को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्मी सफर से लेकर निजी जिंदगी के बारे में भी ढेर सारे खुलासे किए। सेलिना जेटली ने खुलासा किया है कि वह अपने माता-पिता और एक बेटे के निधन के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं। इस डिप्रेशन ने उनकी पूरी जिंदगी को बदलकर रख दिया। इस दौरान सेलिना जेटली के पति पीटर हॉग ने उनका काफी साथी दिया। इतना ही नहीं सेलिना को संभालने के लिए पीटर ने अपने नौकरी तक छोड़ दी।
3 of 5
Celina Jaitley
- फोटो : file photo
सेलिना जेटली ने कहा कि आप अपनी जिंदगी में तब सुकून नहीं पाते हैं जब आप महत्वपूर्ण और कीमती चीज खो देते हो। मेरे पिता गुजरे ही थे कि अचनाक से मेरी मां भी चल बसीं। माता-पिता मेरी जिंदगी को पूरा करते थे। वह काफी यंग और सेना से जुड़े दंपति थे। सच्चाई यह है कि आप अपने माता-पिता को खोने के बाद आपको कभी सुकून नहीं मिलता है।' गौरतलब है कि सेलिना जेटली ने साल 2017 में जुड़ा बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन उनमें से एक की मौत हो गई। जिसकी वजह वह और डिप्रेशन में चली गईं।
4 of 5
celina jaitley
- फोटो : social media
अपने पति के त्याग के बारे में जिक्र करते हुए सेलिना जेटली ने कहा कि, 'जब में डिप्रेशन से जूझ रही थी तो पिटर ने मुझे संभालने के लिए अपने नौकरी छोड़ दी। क्योंकि दुबई छोड़ने के अलावा हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था। पीटर ने मुझसे कहा कि चलो ऑस्ट्रिया वापस चलते हैं और सभी चीजों से संपर्क खत्म कर लेते हैं ताकि तुम बेहतर मसहूस कर सको।'
5 of 5
Celina Jaitley
- फोटो : file photo
अपनी बात को खत्म करते हुए सेलिना जेटली ने कहा कि, 'मेरे पति ने मुझे बहुत चीजों के लिए हमेशा सपोर्ट किया है। यहीं वजह है जो पिछले साल से मैंने अपने डिप्रेशन का इलाज नहीं करवाया। आपको बता दें कि सेलिना जेटली ने बॉलीवुड की 'अपना सपना मनी मनी', 'खेल' और 'नो एंट्री' जैसी फिल्मों अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों जीता। वह आखिरी बार साल 2011 में फिल्म थैंक यू में नजर आई थीं।
पढ़ें: B'day: 12 साल तक मां बनने से बचती रहीं मंदिरा बेदी, आठ साल बाद बताई थी ये असली वजह