फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र 2' पर अयान मुखर्जी ने किया बड़ा खुलासा, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Wed, 14 Sep 2022 01:41 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 14 Sep 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Brahmastra Part 1 Shiva Director Ayan Mukerji Said Brahmastra Part 2 will be release in December 2025
ब्रह्मास्त्र के सेट पर रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र इन दिनों अपनी कमाई की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। जैसा कि यह सबको पहले से ही पता है कि यह फिल्म तीन पार्ट में पूरी होगी। फिल्म के आखिरी में ब्रह्मास्त्र के दूसरे भाग की घोषणा भी की गई है, जिसके बाद से लोग जमकर कयास लगा रहे हैं कि इसके दूसरे भाग में कौन सा एक्टर लीड रोल यानी देव की भूमिका निभाएगा।  

 

Trending Videos
Brahmastra Part 1 Shiva Director Ayan Mukerji Said Brahmastra Part 2 will be release in December 2025
अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बीच डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के दूसरे भाग पर खुलकर बातचीत की है। इस बातचीत में उन्होंने खुलासा किया कि उनका लक्ष्य ब्रह्मास्त्र पार्ट टू को दिसंबर 2025 तक रिलीज करने का है। हालांकि उन्होंने अभी तारीख की घोषणा नहीं की है। उन्होंने कहा, 'हमारे पास हमारा लक्ष्य है। हम इस फिल्म को बनाना चाहते हैं और अब से तीन साल बाद इसे रिलीज करना चाहते हैं। फिल्म के पहले भाग में काफी समय लगा लेकिन अब हमने यह भी सीख लिया है कि इस तरह की फिल्में कैसे बनाई जाती हैं।'

Brahmastra Part 1 Shiva Director Ayan Mukerji Said Brahmastra Part 2 will be release in December 2025
रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अयान ने आगे कहा कि सीक्वल की स्क्रिप्ट पर पार्ट वन से ही काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहले से ही कई संशोधनों और सुधारों से गुजर चुका है। महामारी के समय उन्होंने इस पर काम किया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसका कोई निश्चित समय नहीं है कि सीक्वल कब फ्लोर पर जाएगा। डायरेक्टर के मुताबिक कि फिल्म का फ्लोर पर जाना उतना महत्वपूर्ण नहीं है जितनी उसके बाद की चीजें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Part 1 Shiva Director Ayan Mukerji Said Brahmastra Part 2 will be release in December 2025
अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

अयान ने कहा, 'फ्लोर पर शूटिंग का मतलब होता है शूटिंग लेकिन असल में इस तरह की फिल्म पर प्री-प्रोडक्शन, वीएफएक्स पर काम, और उसके बाद का काम उतना ही महत्वपूर्ण होता है, जब आप इसे शूट करते हैं।' बता दें कि अयान ने इस फिल्म पर लंबे समय तक काम किया है। इस फिल्म के वीएफएक्स से लेकर उनके डायरेक्शन तक की जमकर तारीफ हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed