{"_id":"6320d92e7d2b7709ca2a879d","slug":"gauri-khan-shared-son-aryan-khan-photo-on-twitter-shahrukh-khan-said-mujh-par-gaya-hai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shahrukh Khan: गौरी खान ने आर्यन की फोटो ट्विटर पर की शेयर, शाहरुख खान का जवाब हो रहा वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shahrukh Khan: गौरी खान ने आर्यन की फोटो ट्विटर पर की शेयर, शाहरुख खान का जवाब हो रहा वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान भारत के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं जो तीन दशकों से अधिक समय से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। वह दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, देवदास, चेन्नई एक्सप्रेस जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुके हैं। सुपरस्टार होने के बावजूद शाहरुख एक फैमिली मैन है और वह अपने परिवार से सोशल मीडिया पर बात करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में इंस्टाग्राम पर आर्यन खान के साथ मजेदार बातचीत के बाद अब एक्टर ने अपनी पत्नी के ट्वीट पर रोचक जवाब दिया है।
2 of 4
गौरी खान, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, हाल ही में गौरी खान ने ट्विटर पर आर्यन खान की एक फोटो शेयर की है। फोटो में आर्यन को कूदते और पोज देते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने ट्वीट को कैप्शन दिया, 'आगे और ऊपर... माय बॉय'। गौरी के इस ट्वीट पर बिना देर किए शाहरुख ने भी उन्हें मजेदार ढंग से जवाब दे डाला। किंग खान ने फिल्म 'मैं हूं ना' की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, 'मुझ पर गया है...माय बॉय।'
यह पहली बार नहीं है जब शाहरुख खान ने इस तरह का मजाकिया ट्वीट किया है। इससे पहले भी कई बार अभिनेता को प्रशंसकों के साथ हंसी मजाक करते सोशल मीडिया पर देखा जा चुका है। बता दें कि शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान के साथ फिल्म में भी काम कर चुके हैं। आर्यन खान ने कभी खुशी कभी गम फिल्म में शाहरुख खान द्वारा निभाए गए एक किरदार जूनियर राहुल रायचंद की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शाहरुख खान, गौरी खान
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने अपने पिता के साथ एक एनिमेटेड फिल्म, द इनक्रेडिबल्स और द लायन किंग के लिए भी डब किया। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख अगले साल पठान, जवान और डंकी के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रह हैं। फैंस को इन तीनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।