फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra:'ब्रह्मास्त्र' से पहले इन हॉलीवुड फिल्मों में दिखा VFX का जादू, जानें किसने चटाई आलिया-रणबीर को धूल

Wed, 14 Sep 2022 12:05 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 14 Sep 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Brahmastra part 1 shiva VFX Company hollywood Movies Box Office Report Card from Tenet to Harry Potter Series
हैरी पॉटर, ब्रह्मास्त्र, एवेंजर्स - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर लगातार उठती बायकॉट की डिमांड, लोगों के नेगेटिव रिव्यू और रणबीर के पुराने वीडियो के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखकर सभी को डर सता रहा था। इन सबको देखते हुए लग रहा था कि फिल्म का हाल बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' जैसा न हो जाए, लेकिन 'ब्रह्मास्त्र' ने 9 तारीख को आते ही सिनेमाघरों में धमाका कर दिया। अयान मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म की कहानी से लेकर इसके शानदार विज्युअल इफेक्ट्स की हर कोई तारीफ कर रहा है। अयान ने अपनी इस बेहतरीन दुनिया को बनाने के लिए वीएफएक्स का जमकर इस्तेमाल किया। अपने इस मेगा प्रोजेक्ट को भव्य और आलौकिक रूप देने के लिए फिल्म निर्माता वीएफएक्स का इस्तेमाल करते हैं। और यही दर्शय दर्शकों को एक कभी न देखा अनुभव देते हैं।  'ब्रह्मास्त्र' ने भारतीय फिल्मों में इस तकनीक का इस्तेमाल हॉलीवुड की तरह बड़े पैमाने पर करने का आगाज हो चुका है। 'ब्रह्मास्त्र' की दुनिया सजाने के पीछे उसी वीएफएक्स कंपनी का हाथ है, जिसने 'हैरी पॉटर', 'एवंजर्स एंडगेम' सरीखी बड़ी-बड़ी फिल्मों को भव्यता दी है। ऐसे में हम आपके लिए आज भारत में इन हॉलीवुड फिल्मों के कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 'ब्रह्मास्त्र' से कई मायनों मे अच्छी होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर इससे पीछे रह गई....     

Brahmastra part 1 shiva VFX Company hollywood Movies Box Office Report Card from Tenet to Harry Potter Series
हैरी पॉटर - फोटो : Social Media

हैरी पॉटर: द डेथली हैलोज पार्ट 2
बच्चों की मनपसंद और बेहतरीन फिल्म 'हैरी पॉटर सीरीज' की 'हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज पार्ट 2' ने भारत में धमाकेदार कमाई की थी। किसी भी फिल्म में दिखाए गए वीएफएक्स आजतक इस सीरीज को मात नहीं दे पाए। फिल्म में दिखाए गए जादू को पूरी दुनिया ने अपना दीवाना बनाया और यही वजह है कि आजतक लोग इसे बड़े चाव से देखना पसंद करते हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई की बात करें तो, पहले वीकएंड पर 'हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज पार्ट 2' ने 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Brahmastra part 1 shiva VFX Company hollywood Movies Box Office Report Card from Tenet to Harry Potter Series
एवेंजर्स एंडगेम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एवेंजर्स एंडगेम
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' का क्रेज पूरी दुनिया पर था। फिल्म ने विदेशी बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ भारतीय पर भी कमाल का कारोबार किया था। बेहतरीन सुपरहीरो सीरीज की इस फिल्म ने लोगों को एक ऐसी दुनिया में पहुंचाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 'एवेंजर्स एंडगेम' ने अपने पहले वीकेंड तक 158.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो 'ब्रह्मास्त्र' से बहुत ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra part 1 shiva VFX Company hollywood Movies Box Office Report Card from Tenet to Harry Potter Series
इंटेस्टेलर - फोटो : social media

इंटरस्टेलर
अगर आप सिनेमा की बारीकी से समझ रखते हैं, तो आपको पता चल जाएगा कि क्रिस्टोफर नोलन की यह फिल्म किस पर आधारित है। फिल्म में जब कूपर ब्लैक होल के अंदर जाते हैं, तो उस वक्त सब कुछ बहुत तेजी से बदल रहा होता है। समय और अस्तित्व के इस भवर (ब्लैक होल) से कुछ नहीं बच पाता। ऐसी कोई चीज नहीं होती जो इससे पार पा सके। ब्लैक होल में फंसने के बाद भी केवल एक चीज स्थाई रहती है। वह है प्यार, जो कूपर का उसकी बेटी मर्फ के प्रति है। इस फिल्म में आपको टाइम डायलेशन, वर्म होल, ब्लैक होल जैसे कंसेप्ट देखने को मिले थे, जिसमें शानदार वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया था। इस फिल्म ने साल 2014 में शानदार कमाई की थी। बॉक्स ऑफिस पर 'इंटरस्टेलर' ने पहले वीकेंड के बाद 1.7 मिलियन डॉलर यानी 10.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जो किसी भी मायने में 'ब्रह्मास्त्र' के आगे नहीं टिकता। 

विज्ञापन
Brahmastra part 1 shiva VFX Company hollywood Movies Box Office Report Card from Tenet to Harry Potter Series
इंसेप्शन - फोटो : Social Media

इंसेप्शन
क्रिस्टोफर नोलन द्वारा निर्देशित इस फिल्म को देखने के बाद आपका सिर चकरा जाएगा। फिल्म में एक चोर की कहानी को दिखाया है, जो ड्रीम शेयरिंग तकनीक की मदद से कॉर्पोरेट से जुड़े रहस्यों की चोरी करता है। फिल्म में चोरों की यह टीम ड्रीम शेयरिंग तकनीक के सहारे सपनों के भीतर कई लेयर्स के अंदर जाते हैं। यह पूरी फिल्म देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। फिल्म में लियोनार्डो डी कैपरियो और टॉम हार्डी में मुख्य भूमिका में थें। फिल्म में लेयर्स के अंदर जाने के के लिए जिस तरह के वीएफक्स का इस्तेमाल किया था, वह देखने लायक थें। फिल्म ने अपने पहले वीकएंड पर भारत में 9.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed