रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर बहुप्रतिक्षीत फिल्म से न सिर्फ कलाकारों और मेकर्स बल्कि बॉलीवुड को भी काफी उम्मीदें हैं। मौजूद समय में कई बड़ी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल होने के बाद ब्रह्मास्त्र का कलेक्शन शानदार होना बॉलीवुड के लिए समय की मांग भी है। फिलहाल, समय को भांपते हुए मेकर्स और स्टार कास्ट द्वारा इस फिल्म का प्रमोशन तो बड़े स्तर पर किया ही जा रहा है, इसके साथ ही तीन सितंबर से इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है और पहले दिन ही इसने अच्छी शुरुआत की थी और दूसरे दिन भी इसने बढ़त बनाए रखी। फिलहाल अग्रिम टिकट बुकिंग मामले में सामने आ रहे आंकड़े काफी शानदार हैं। जिसे देखने के बाद लग रहा है कि ये फिल्म बॉलीवुड का सूखा खत्म कर सकती है।
Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' की हो सकती है बंपर ओपनिंग, एडवांस बुकिंग में RRR से आगे! बिके इतने टिकट्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन