हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट पर एक ऐसा कमेंट कर दिया था जिसके बाद उन्हें जमकर आलोचना का सामना करना पड़ा था। दरअसल, एक्टर ने कुछ दिनों पहले एक लाइव चैट में आलिया के बढ़ते वजन पर टिप्पणी कर दी थी। जिसके बाद लोगों का गुस्सा एक्टर पर फूट पड़ा था। अब इस कमेंट पर एक्टर ने पहली बार रिएक्शन दिया है। अपने बयान के लिए उन्होंने अब लोगों से माफी मांगी है।
2 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
एक बातचीत के दौरान जब रणबीर से पूछा गया कि क्या वह अपने कमेंट पर कोई सफाई देना चाहेंगे क्योंकि इसकी वजह से लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। इस बात का जवाब देते हुए एक्टर ने तुरंत माफी मांगी और कहा, 'सबसे पहले मैं कहना चाहूंगा कि मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हूं। मुझे लगा था कि यह एक मजाक है लेकिन यह मजाकिया नहीं निकला। अगर मेरी बात से कोई आहत हुआ है तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।'
3 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बातचीत में रणबीर ने यह भी बताया कि उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत खराब है जिसकी वजह से उन्हें कभी-कभी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ता है। बता दें कि रणबीर ने यूट्यूब पर एक लाइव सेशन के दौरान आलिया की बॉडी को फैला हुआ बता दिया था। उनकी ये बात लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आई थी और कमेंट में लोगों ने उन पर जमकर निशाना साधा था।
4 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर और आलिया दोनों जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मॉनी रॉय भी अहम किरदार में दिखेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो करते हुए नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। इससे पहले वह 'वेक अप सिड' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं।