रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। फिल्म अगले महीने 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हाल ही में फिल्म के लीड एक्टर रणबीर 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के लिए चेन्नई पहुंचे जहां उनके साथ फिल्म के सह-कलाकार नागार्जुन और आरआरआर के डायरेक्टर एसएस राजामौली भी नजर आए।
Brahmastra: एसएस राजामौली-नागार्जुन के साथ पत्ते पर खाना खाते दिखे रणबीर कपूर, वीडियो वायरल
तीनों की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन वीडियोज में रणबीर दोनों दिग्गज कलाकारों के साथ दक्षिण भारतीय खाने का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्हें पत्ते पर परोसे गए खाने का स्वाद लेते देखा जा सकता है।
वीडियो मेंं रणबीर कैजुअल लुक में काफी कूल नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्हें हाथ से खाना खाते देखा जा सकता है। बता देंं कि इस इवेंट में आलिया भट्ट अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से नजर नहीं आईं। लेकिन उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस कार्यक्रम की तस्वीरें हार्ट इमोजी के साथ साझा की हैं।
बता दें कि करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का ट्रेलर जून में रिलीज हुआ था और इसने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। तभी से फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह पहला मौका है जब रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। वर्क फ्रंट की बात करेंं तो रणबीर कपूर इससे पहले फिल्म 'शमशेरा' में नजर आए थे। इस फिल्म में वह संजय दत्त और वाणी कपूर के साथ दिखे थे लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म नहीं चल सकी थी। वहीं, आलिया भट्ट फिल्म 'डार्लिंग्स' में नजर आई थीं। फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था।