गॉडजिला x कॉन्ग द न्यू एंपायर भारत में लोगों के दिलों पर राज करने में सफल रही है। वीकएंड पर शानदार कमाई करने के बाद यह फिल्म वीकडेज में भी मजबूती से टिकी हुई है। वहीं, क्रू भी टिकट खिड़की पर झंडे गाड़ने में कामयाब रही है। इन दोनों फिल्मों के अलावा और भी बहुत सी मूवीज अप्रैल महीने में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। आइए जानते हैं कि बुधवार को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया।
Teja Sajja: ‘जय हनुमान’ में हनुमान के किरदार पर क्या बोले तेजा सज्जा, शुरू की अपनी इस नई फिल्म की शूटिंग
2 of 7
'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर
- फोटो : सोशल मीडिया
गॉडजिला x कॉन्ग वीकडेज में भी अच्छी कमाई करने में सफल रही है। पहले दिन इस फिल्म ने 13.25 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी। हालांकि, सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में बड़ी गिरावट नजर आई थी। ताजा आंकड़ों के मुताबिक छठवें दिन फिल्म ने चार करोड़ 50 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म ने हाफ सेंचुरी लगाते हुए कुल 54.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
3 of 7
फिल्म क्रू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म क्रू में करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की अदाकारी के लोग कायल हो गए हैं। पहला वीकएंड अच्छा गुजरने के बाद वीकडेज में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। बुधवार को फिल्म ने तीन करोड़ 25 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 40.70 करोड़ रुपये हो गया है।
4 of 7
स्वातंत्र्य वीर सावरकर रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्वातंत्र्य वीर सावरकर लोगों के दिलों को जीतने में नाकाम साबित हुई है। फिल्म का अब तक का कलेक्शन काफी निराशाजनक रहा है। रणदीप हुड्डा की दमदार अदाकारी के बाद भी फिल्म अच्छी कमाई नहीं कर सकी है। 13वें दिन फिल्म ने 45 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 17.25 करोड़ हो गया है।
5 of 7
मडगांव एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
फिल्म मडगांव एक्सप्रेस भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए तरसती नजर आ रही है। इस कॉमेडी फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका है। यही वजह है कि यह फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छा कारोबार नहीं कर सकी है। 13वें दिन इस फिल्म ने 45 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 18.7 करोड़ रुपये हो गई है।