शाहिद कपूर और कृति सेनन अभिनीत फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस को इसका इंतजार था। वहीं, जनवरी के महीने में रिलीज हुई हनुमान और फाइटर अब भी थिएटर में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि फरवरी के दूसरे शुक्रवार को इन फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा...
Politicians Film: बड़े पर्दे पर इन सितारों ने निभाया देश के दिग्गज पॉलिटिशियन का किरदार, इन फिल्मों में आए नजर
2 of 6
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में शाहिद कपूर ने एक वैज्ञानिक की भूमिका निभाई है, जिसे सिफ्रा नाम की रोबोट से प्यार हो जाता है। फिल्म में कृति सेनन ने रोबोट का किरदार निभाया है। 50 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म पहले दिन ठीक ठाक बिजनेस करने में सफल रही है।
3 of 6
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छह करोड़ 50 लाख रुपये से ओपनिंग ली है। हालांकि, शाहिद की अन्य हिट फिल्मों की तुलना में इसे धीमी शुरुआत कहा जा सकता है। अभिनेता की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म पद्मावत थी, जिसने साल 2018 में पहले दिन 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
4 of 6
फाइटर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर की बात करें तो यह फिल्म अब भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर जैसे कलाकारों ने भी दमदार एक्टिंग दिखाई है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 200 करोड़ की ओर बढ़ रही है। माना जा रहा है कि तीसरे शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल सकता है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 16वें दिन एक करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 189.25 करोड़ रुपये हो गई है।
5 of 6
हनुमान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तेजा सज्जा की हनुमान शानदार कमाई की वजह से ब्लॉकबस्टर घोषित हो चुकी है। कम बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म हिंदी पट्टी में भी लोगों को काफी पसंद आई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को फिल्म ने 50 लाख रुपये का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 193.45 करोड़ रुपये हो गई है।
Anil Kapoor: सतीश कौशिक को यादकर अनिल कपूर हुए भावुक, दिवंगत दोस्त के लिए लिखा इमोशनल नोट