{"_id":"5aa158004f1c1b013e8b5dd1","slug":"box-office-collection-of-anushka-sharma-pari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोहली की भी बात नहीं मान रहे फैंस, जानिए बुधवार के दिन कितना कमाई अनुष्का की 'परी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोहली की भी बात नहीं मान रहे फैंस, जानिए बुधवार के दिन कितना कमाई अनुष्का की 'परी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Mar 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘परी’ का बॉक्स ऑफिस पर सुस्त प्रदर्शन जारी है। होली के मौके पर रिलीज होने के बावजूद भी फिल्म वैसी कमाई नहीं कर पाई, जिसकी उम्मीद अनुष्का शर्मा ने लगाई थी। होम प्रोडक्शन के बनैर तले बनीं फिल्म ‘एनएच 10’ को दर्शकों ने पसंद किया था, जबकि ‘फिल्लौरी’ फ्लॉप साबित हुई थी। अपनी आखिरी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के भी अेवरेज प्रदर्शन के बाद इस हॉरर फिल्म अबतक कमाई के किसी उल्लेखनीय आंकड़े के करीब भी पहुंचते नजर नहीं आ रही।
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘परी’ ने बुधवार के दिन देशभर से मात्र 1.73 का बिजनेस किया है। इस हिसाब से अब फिल्म की कुल कमाई 21.08 करोड़ रूपये हो चुकी है। वीकेंड में तो अनुष्का की इस फिल्म का कलेक्शन ‘फिल्लौरी’ से भी कम रहा है। ‘फिल्लौरी’ ने पहले वीकेंड पर 15 करोड़ 34 लाख रुपये कमाए थे। अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन के बैनर तले रिलीज हुई ‘परी’ तीसरी फिल्म है।
#Pari Fri 4.36 cr, Sat 5.47 cr, Sun 5.51 cr, Mon 2.14 cr, Tue 1.87 cr, Wed 1.73 cr. Total: ₹ 21.08 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 8, 2018
टीम इंडिया के क्रिकेट कप्तान और अनुष्का शर्मा के हसबैंड विराट कोहली ने फैंस से न सिर्फ 'परी' देखने की अपील की थी बल्कि फिल्म की जमकर तारीफ भी की थी। अपने सोशल नेटवर्किंग साइट से अनुष्का की तारीफ में कसीदे जड़ने वाले विराट ने यहां तक कह डाला था कि ये अनुष्का की जिंदगी की सबसे बेहतरीन एक्टिंग है। मगर फिल्म के बॉक्सऑफिस कलेक्शन से तो यही लगता है कि विराट की प्रमोशनल अपील को फैंस ने भी सीरियली नहीं लिया।
Watched #Pari last night, has to be my Wife's best work ever! 🤩 One of the best films I've seen in a long time. Got quite scared but so very proud of you @AnushkaSharma ♥️
— Virat Kohli (@imVkohli) March 2, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
'परी' को बॉक्स ऑफिस पर पहले से मौजूद कार्तिक आर्यन, सनी सिंह और नुशरत भरुचा स्टारर फिल्म ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ से भी कड़ा मुकाबला मिल रहा है। अनुष्का शर्मा की बात करें तो आपको बता दें कि वे इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘सुई धागा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में वे एक सामन्य गांव की महिला का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में उनके अपोजिट वरुण धवन हैं जो कि दर्जी की भूमिका में हैं।