{"_id":"5a72e4004f1c1b8c268b7cb2","slug":"box-office-collection-day-7-padmaavat-crosses-6-million-dollars-mark-in-north-america","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office कलेक्शन: रोज नए रिकॉर्ड्स बना रही भंसाली की फिल्म 'पद्मावत', विदेशों में मचा दिया तहलका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office कलेक्शन: रोज नए रिकॉर्ड्स बना रही भंसाली की फिल्म 'पद्मावत', विदेशों में मचा दिया तहलका
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Feb 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की दमदार एक्टिंग से सजी विवादित फिल्म 'पद्मावत' की कमाई की रफ्तार भले ही देश में सुस्त पड़ गई हो। मगर संजय लीला भंसाली की यह फिल्म विदेशों में कामयाबी की नई इबारत लिख रही है।
padmaavat
विरोध के बावजूद फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। हालांकि पिछले कुछ दिन से फिल्म की कमाई जरूर सुस्त पड़ी। मगर विदेशों में इस फिल्म का सुपर परफॉर्मेंस जारी है। नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने अबतक 39.10 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
इस आंकड़े के साथ ही 'पद्मावत' ने सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' को मात दे दिया। साउथ के फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने अपने ट्विटर एकाउंट से यह जानकारी दी।
At the #NorthAmerican Box office, #Padmaavat has crossed $6 Million..
— Ramesh Bala (@rameshlaus) February 1, 2018
As of Wed - Jan 31st evening, $6,151,482 [₹ 39.19 Crs ]
With that, it has surpassed 2017's No.1 Hindi Grosser #TigerZindaHai - $ 5,920,011.. @deepikapadukone @RanveerOfficial @shahidkapoor
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म पद्मावत ने नॉर्थ अमेरिका में अपने ओपनिंग वीकेंड में 5 मिलियन की कमाई की है। इसके अलावा सिंगापुर, यूके, यूएस, कनाडा, न्यूजीलैंड और आयरलैंड में भी फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 250 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। जो आज 300 करोड़ आसानी से पहुंच सकता है।
विज्ञापन
'पद्मावत' शाहिद की पहली 100 करोड़ी फिल्म है। वहीं रणवीर सिंह सबसे कम उम्र में दूसरी 100 करोड़ी फिल्म देने वाले एक्टर बन गए हैं। रणवीर की पहली 100 करोड़ी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' थी। दीपिका पादुकोण की अदायगी, रणवीर सिंह का खौफनाक लुक और शाहिद कपूर की राजपूती अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है।