सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ सीएफएसएल (CFSL) की रिपोर्ट में सुशांत की हत्या से जुड़ा कोई सीधा सबूत नहीं मिला है। सीएफएसएल ने पाया कि सुशांत की मौत फांसी लगाने से हुई थी। सीन आफ क्राइम के री-क्रिएशन के बाद सुशांत की मौत मामले को फुल हैंगिंग मानने से इनकार कर दिया है।
सुशांत सिंह राजपूत केस में अहम खुलासा और नवाजुद्दीन के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत, पांच खबरें
देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है। यही वजह है कि मायानगरी मुंबई में बॉलीवुड और टेलीविजन सेलेब्स भी इस वायरस से अछूते नहीं रहे हैं। एक के बाद एक कई ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं जिसमें बॉलीवुड या टेलीविजन इंडस्ट्री के सितारे कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। अब हाल ही में खबर है कि टेलीविजन की चर्चित अभिनेत्री श्वेता तिवारी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं।
श्वेता तिवारी हुईं कोरोना पॉजिटिव, एक अक्तूबर तक रहेंगी होम क्वारंटीन
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant singh rajput case) की मौत के मामले से जुड़े ड्रग्स केस (Bollywood Drugs case) की जांच कर रही एनसीबी ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), श्रद्धा कपूर और सारा अली खान (Sara Ali khan) को समन भेजा है। दीपिका पादुकोण को 25 सितंबर को बुलाया गया है जबकि श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को 26 सितंबर को बुलाया गया है। ANI के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम सारा अली खान और श्रद्धा कपूर के आवास पर समन पहुंचाने के लिए पहुंची है।
सारा अली खान और दीपिका पादुकोण को एनसीबी का समन, ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ
'विक्की डोनर' और 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' फिल्म में काम कर चुके अभिनेता भूपेश कुमार पांड्या का निधन हो गया है। वह स्टेज चार के कैंसर से पीड़ित थे। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा ने अपने ट्विटर के जरिए उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- विख्यात रंगकर्मी भूपेश कुमार पांड्या ( पूर्व छात्र एनएसडी 2001 बैच ) के आकस्मिक निधन की खबर बेहद दुखद है । एनएसडी परिवार भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
Bhupesh Kumar Pandya Dies: अभिनेता भूपेश कुमार पांड्या का निधन, कैंसर का चल रहा था इलाज
नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर से कानूनी परेशानी में घिर गए हैं। उनकी पत्नी आलिया ने एक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बलात्कार और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। ये शिकायत मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। आलिया की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ पत्नी आलिया ने दर्ज कराई शिकायत, बलात्कार और धोखाधड़ी का लगाया है आरोप