पहला प्यार हो या पहली कमाई हर शख्स के लिए बेहद खास होती है। अक्सर हम यह पहले से ही प्लान कर लेते हैं कि हम अपनी पहली कमाई से क्या करेंगे। कोई अपनी पहली सैलरी से मां के लिए साड़ी लाता है तो कोई अपनी पहली कमाई से अपने खुद के शौक पूरे करता है। कोई अपनी पहली सैलरी से लॉन्ग वैकेशन पर चला जाता है। यानी पहली कमाई हर किसी के जीवन में काफी यादगार होती है। बॉलीवुड के सितारों के लिए भी पहली कमाई बेहद खास होती है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में, जिन्होंने अपनी पहली कमाई से खुद को शानदार तोहफे दिए...
Bollywood: इन बॉलीवुड स्टार्स की पहली कमाई रही बेहद खास, किसी ने खरीदी ऑडी तो किसी ने खरीदी यह कार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Tue, 21 Feb 2023 06:22 PM IST
सार
काजोल ने साल 1993 में शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म 'बाजीगर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। काजोल ने अपनी पहली कमाई से मारुति कार खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन