हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ ने सिनेमाघरों में देशभक्ति की लहर पैदा कर दी है। जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई बताने वाली इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है। वहीं, आज यानी 25 अप्रैल को इमरान हाशमी की ‘ग्राउंड जीरो’ ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी है। यह फिल्म बीएसएफ अधिकारी नरेंद्र नाथ धर दुबे की वीरता की कहानी को पर्दे पर लेकर आई है, लेकिन यह सिलसिला यहीं रुकने वाला नहीं है। आने वाले समय में कई ऐसी फिल्में दर्शकों के सामने होंगी, जो देशभक्ति और साहस की भावना को और मजबूत करेंगी। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ आगामी फिल्मों के बारे में।
Patriotic Movies: ‘केसरी चैप्टर 2’ और ‘ग्राउंड जीरो’ के बाद, इन फिल्मों में दिखेगा देशभक्ति का जज्बा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Fri, 25 Apr 2025 03:13 PM IST
सार
Upcoming Patriotic Bollywood Movies: केसरी चैप्टर 2 और ग्राउंड जीरो के बाद बहुत सी देशभक्ति फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। आइए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन