फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rana Naidu 2 Release Date May Announce In First Week Of May, Show In His Post Production

Rana Naidu 2: ‘राणा नायडू 2’ को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, जानिए कब रिलीज होगा शो

Fri, 25 Apr 2025 11:53 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 25 Apr 2025 11:53 AM IST
सार

Rana Naidu 2 New Update: नेटफ्लिक्स के चर्चित शो ‘राणा नायडू’ के दूसरे सीजन को लेकर दर्शक लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। अब ‘राणा नायडू 2’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। जानिए क्या है वो नई जानकारी।

विज्ञापन
Rana Naidu 2 Release Date May Announce In First Week Of May, Show In His Post Production
राणा नायडू सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता राणा दग्गुबाती का चर्चित शो ‘राणा नायडू’ अब एक बार फिर चर्चाओं में है। क्योंकि इस शो का दूसरा सीजन आने की तैयारी में है। फैंस पिछले काफी वक्त से ‘राणा नायडू 2’ का इंतजार कर रहे हैं। अब इस शो को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। जिससे शो के चाहने वाले फैंस काफी उत्साहित हो सकते हैं।

विज्ञापन

मई के पहले हफ्ते तक हो सकती है घोषणा
नेटफ्लिक्स के शो ‘राणा नायडू’ का अगला सीजन यानी ‘राणा नायडू 2’ को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और इसके बारे में जानकारी चाहते हैं। अब शो को लेकर जो ताजा अपडेट सामने आ रही है, उसके मुताबिक, नेटफ्लिक्स मई 2025 के पहले हफ्ते में इस शो के स्ट्रीमिंग की तारीख की घोषणा कर सकता है। यानी जल्द ही फैंस को शो को लेकर एक बड़ी जानकारी मिलने वाली है। उम्मीद ये भी है कि शो मई लास्ट या जून तक नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकता है। शो में राणा दग्गुबाती और वेंकटेश प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: आखिर क्यों ‘अंदाज अपना अपना’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में नहीं पहुंचे आमिर, अब अभिनेता ने बताई वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी हो चुकी है शूटिंग
करण अंशुमान द्वारा निर्देशित इस शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब पोस्ट प्रोडक्शन का काम तेजी से निपटाया जा रहा है। अभिनेता राणा दग्गुबाती इस समय मुंबई में अपने कैरेक्टर के लिए डबिंग कर रहे हैं।


यह खबर भी पढ़ें: Ground Zero: 'आतंकवाद के खिलाफ दमदार है ग्राउंड जीरो की कहानी', सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे तारीफ

भाषा और अश्लीलता को लेकर उठा था विवाद
‘राणा नायडू’ का पहला सीजन अपनी रिलीज के बाद काफी विवादों में भी रहा था। क्योंकि शो में काफी ज्यादा गालियां थीं। ऐसे में शो की भाषा को लेकर काफी विवाद हुआ था। वहीं इस वेब सीरीज को इसके अश्लील कंटेंट के लिए भी काफी ट्रोल किया गया था। आलोचना के जवाब में निर्माताओं ने कथित तौर पर दूसरे सीजन के लिए स्पष्ट भाषा को कम कर दिया है। ऐसे में उम्मीद है कि इस सीजन में भाषा पर ध्यान दिया गया होगा और अधिक अश्लीलता भी देखने को नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed