अब तो इस तरह की खबरें कम हो गई हैं लेकिन कुछ साल पहले तक ऐसा बहुत सुनने को मिलता रहा है कि अपने जाने की फलां सुपरहिट अभिनेत्री बुढ़ापे में मुफलिसी में दिन काट कर मरीं। नए दौर की चंचल हसीनाओं ने वक्त और रंग दोनों ढलने के समय के इंतजाम अभी से करने शुरू कर दिए हैं। आज के लिस्टिकल (किसी खास विषय के बारे में सूचीबद्ध तरीके से दी जाने वाली जानकारी) बात इन्हीं 10 मोहक, मादक, मोहनियों की जिन्होंने अभिनय करने के साथ साथ न सिर्फ अपने कारोबार की नींव रखी, बल्कि इसे कामयाब भी बनाया।
Bollywood Boss Ladies: पर्दे पर दिखाया हुस्न और कारोबार में लगाया पैसा, रिटायरमेंट प्लानिंग के सीखिए 10 सबक
बॉलीवुड जगत की टॉप हसीनाएं फिल्मों में तो हुस्न का जादू चला ही रही हैं। साथ ही बिजनेस में पैसे लगाकर हर महीने करोड़ों कमा रही हैं।
दीपिका पादुकोण
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जितनी सफल फिल्मों में हैं उतनी ही सफलता से वह अपना बिजनेस भी चलती हैं। दीपिका पादुकोण का अपना खुद का कपड़ों का एक ब्रांड है जो मिंत्रा पर शीर्ष ब्रांडस में से एक है। वह मानसिक स्वास्थ्य को समर्थन देने के लिए अपना फाउंडेशन लिव, लव, लाफ भी चलाती हैं। इसके अलावा दीपिका कई स्टार्ट-अप उद्यमों में निवेश कर चुकी हैं, जिसमे एपिगैमिया, एक दही ब्रांड, पर्पल सौंदर्य उत्पाद ब्रांड आदि शामिल है। उन्होंने अपना स्किनकेयर ब्रांड '82ई' लॉन्च किया है और हाल में एक लोकप्रिय कॉफी ब्रांड में निवेश की भी घोषणा की।
प्रियंका चोपड़ा जोनस
सिनेमा के जरिए वैश्विक स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा जोनस एक सफल बिजनेस वूमेन भी हैं। वह हेयरकेयर ब्रांड 'एनोमली' की मालकिन हैं। उनका यह ब्रांड मार्किट में काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा वह लक्जरी डिनरवेयर की पेशकश करने वाले सोना होम का प्रबंधन करती हैं। लंबे समय से उनका अपना प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स है। इसके अलावा डेटिंग ऐप बंबल में भी हिस्सेदारी है।
अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक सफल प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्मों में खुद को अभिनेत्री के तौर पर स्थापित करने के बाद अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की। उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर अपने प्रोडक्शन कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्स की शुरुआत की और 'फिल्लौरी', 'परी' जैसी कई फिल्मों और सीरीज का निर्माण भी किया। उन्होंने मिंत्रा पर अपना क्लोथिंग ब्रांड नश भी लॉन्च किया है।
Animal: एनिमल के लिए यह साउथ सुपरस्टार था पहली पसंद, जानें फिर रणबीर कपूर के हाथ कैसे लगी फिल्म
आलिया भट्ट
अभिनेत्री आलिया भट्ट का खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है 'एटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस'। फिल्म 'डार्लिंग्स' का निर्माण करने के बाद हाल ही में धर्मा प्रोडक्शंस के साथ उन्होंने एक नई फिल्म ‘जिगरा’ का भी एलान किया है। आलिया भट्ट ने फैशन की दुनिया में भी कदम रखा है और अपना ब्रांड 'एडामामा' लॉन्च किया है, जो शिशुओं और होने वाली मांओं की जरूरतों को पूरा करता है। अपनी कला और व्यावसायिक उद्यम दोनों के प्रति उनका समर्पण उन्हें कई लोगों के लिए सच्ची प्रेरणा देता है।
Kumar Sanu: कुमार सानू ने अनु मलिक को बताया 'खड़ूस टाइप', 'चुरा के दिल मेरा' के रीमेक वर्जन पर जताई नाराजगी