बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली अपनी क्यूट लव स्टोरी की वजह से हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। दोनों साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। विराट और अनुष्का की पहली मुलाकात एक ऐड शूट के दौरान हुई थी। यहीं पर दोनों की दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे प्यार भी हो गया। लेकिन फैंस ये नहीं जानते होंगे कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहली मुलाकात किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी क्योंकि पहली मुलाकात में अनुष्का ने विराट कोहली को घमंडी समझ लिया था और इसी वजह से उन्होंने भी क्रिकेटर को अपना एटीट्यूड दिखाना शुरू कर दिया था।
दरअसल, अनुष्का शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में विराट और अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया था। इस दौरान अनुष्का ने बताया था कि उन्होंने सुना था कि विराट कोहली घमंडी हैं लेकिन इस मुलाकात ने उनकी सोच को बदल दिया।
2 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा ने कहा था, ‘अगर आप मुझसे पूछते क्या विराट मेरे घर आए थे? क्या वह मेरे दोस्त हैं? या फिर क्या मैं उन्हें जानती हूं? तो मैं इन सभी सवालों का जवाब हां में देती। लेकिन कई ऐसी डीटेल्स हैं, जो लोग नहीं जानते हैं और उन्होंने वो सब मुझे बताया था। हमने साथ में एक ऐड शूट में काम किया था। इस दौरान मैं हमेशा उनके मुकाबले ऊपर रहने की कोशिश करती थी क्योंकि मुझे विराट घमंडी लगते थे और मैंने कई बार सुना था कि वह घमंडी हैं।’
3 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : @imVkohli
इसके आगे अनुष्का शर्मा ने कहा, ‘लेकिन जब हमारी पहली मुलाकात हुई और फिर हमारे बीच बातें शुरू हुईं। तब वह मुझे बहुत सहज, मजाकिया और बुद्धिमान लगे थे। विराट कई ऐड शूट कर चुके थे और ये मेरा पहला ऐड शूट था।’
4 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : Social Media
विराट कोहली भी अपने इंटरव्यू में अनुष्का संग पहली मुलाकात का किस्सा शेयर कर चुके हैं। विराट ने एक बार बताया था कि जब उन्होंने ऐड शूट के सेट पर पहली बार अनुष्का को देखा था, तब उन्होंने एक्ट्रेस की हील्स का मजाक उड़ाया था। विराट ने कहा कि हील्स की वजह से वह मुझे काफी लंबी लग रही थीं। इसी वजह से मैंने उनसे कहा कि आपको बताया गया होगा कि मैं 6 फीट का हूं तो आपको हील्स नहीं पहननी चाहिए थीं।
5 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
इसके आगे विराट ने कहा कि अनुष्का मेरी इस बात को सुनकर हैरान हो गई थीं और इसी वजह से उन्होंने मुझे ‘एक्सक्यूज मी’ में जवाब दिया। उनकी ये बात सुनकर मैं समझ गया था कि मैंने गलती कर दी। इसके बाद मैंने उनसे सॉरी कहा और बताया कि मैं मजाक कर रहा था।