Bollywood Actress: आलिया भट्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, स्क्रीन पर हिजाब पहन दमदार किरदार निभा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने ‘ओम शांति ओम’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। वह अपनी पहली फिल्म में ही बुर्का पहने हुए नजर आई थीं। इस फिल्म में दीपिका के साथ शाहरुख खान नजर आए थे।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय किया है। एक्ट्रेस अपनी फिल्म ‘सात खून माफ’ में बुर्का पहने हुए नजर आई थीं। ये फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी और इसमें प्रियंका चोपड़ा ने सुजाना एन्न-मरी जोहानेस का रोल निभाया था।
कटरीना कैफ
इस लिस्ट में कटरीना कैफ का नाम भी शामिल है। कटरीना कैफ ने अपनी फिल्म ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ के एक सीन में बुर्का पहना था। इस सीन में कटरीना के साथ इमरान खान भी थे और उन्होंने भी मुस्लिम व्यक्ति का लुक लिया था।
श्रद्धा कपूर
डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की बायोपिक में श्रद्धा कपूर ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म में श्रद्धा के लुक में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला था। आंखों में काजल और बुर्का पहने श्रद्धा कपूर ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर ने अपने लुक और एक्टिंग से सबको खुश कर दिया था।