बॉलीवुड कलाकारों के स्टाइल और फैशन सेंस पर सभी की नजरें टिकी होती हैं कि वे कब क्या पहनते हैं। कई अभिनेत्रियों को देखकर तो ऐसे लगता है जैसे उम्र उनके लिए थम सी गई हो। उनके स्टाइलिश अंदाज का हर कोई दीवाना होता है। चलिए बताते हैं 50 की उम्र पार कर गईं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो अपने फैशन सेंस से आजकल की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं।
2 of 6
तब्बू
- फोटो : Instagram/tabutiful
50 वर्षीय तब्बू ने अपने अभिनय से सभी को कायल बना दिया। उन्हें अपने किरदारों से प्रयोग करने के लिए जाना जाता है। अभिनय के साथ वह अपने स्टाइल की वजह से भी सराही जाती हैं। तब्बू इंडियन आउटफिट पहनें या वेस्टर्स ड्रेस कैरी करें, दोनों ही उन पर खूब फबते हैं।
3 of 6
भाग्यश्री
- फोटो : Instagram/bhagyashree.online
सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार किया से डेब्यू करने वालीं भाग्यश्री कम ही फिल्मों में नजर आईं। 51 वर्षीय अभिनेत्री इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती हैं। फिल्मों में भाग्यश्री ज्यादातर साड़ी या सलवार सूट में दिखती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर वे वेस्टर्न कपड़ों में तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
4 of 6
नीना गुप्ता
- फोटो : instagram/neena_gupta
दिग्गज अदाकारा नीना गुप्ता ने फिल्म बधाई हो से इंडस्ट्री में दूसरी पारी शुरू की। फिल्म में उनका काम इस कदर पसंद किया गया कि नीना गुप्ता लगातार फिल्मों के अलावा वेब शोज कर रही हैं। 61 वर्षीय नीना गुप्ता इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय हैं जहां उनका स्टाइलिश लुक देखने को मिलता है।
5 of 6
माधुरी दीक्षित
- फोटो : instagram/madhuridixitnene
90 के दशक की टॉप अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की मुस्कान का तो हर कोई दीवाना है। उन्हें देखकर तो ऐसे लगता है जैसे उनके लिए उम्र थम सी गई हो। 53 वर्षीय माधुरी का फैशन सेंस कमाल का है। डांस शो में बतौर जज जब वह हिस्सा लेती हैं तो उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।