नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह रिया चक्रवर्ती को उसके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में दी गई जमानत को चुनौती नहीं देगी। एनसीबी के इस फैसले के बाद अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने एक फोटो साझा किया है, जिसे एनसीबी के फैसले से जोड़कर देखा जा रहा है।
Manoj Bajpayee: दोस्त के भिखारी बुलाने पर भी मनोज ने नहीं वापस किए पैसे, 50 रुपये लेकर दिल्ली आए थे अभिनेता
2 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा किया जिसमें फोटो में उन्होंने हाथ जोड़ने वाले इमोजी और कैप्शन में आभार लिखा है। जैसे ही अभिनेत्री ने फोटो शेयर की यह इंटरनेट पर वायरल हो गई। इसे देखकर नेटिजन्स कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने एनसीबी के फैसले पर आभार जताया है।
3 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह दिवंगत अभिनेता की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को दी गई जमानत को चुनौती नहीं दे रहा है। बता दें कि एनसीबी ने रिया पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 27-ए के तहत आरोप लगाया था जो "अवैध नशीली दवाओं की तस्करी के वित्तपोषण और उसे शरण देने" से संबंधित है। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
4 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने आदेश में बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा था कि ड्रग्स खरीदने के लिए पैसे मुहैया कराने का मतलब यह नहीं है कि रिया चक्रवर्ती किसी अवैध तस्करी में शामिल थीं। अदालत ने यह भी कहा कि किसी को नशीली दवाओं के सेवन के लिए पैसे देने का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने उन्हें ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया।
5 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : insta
वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया ने टेलीविजन पर वापसी कर ली है। वह फिलहाल सोनू सूद, गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला के साथ 'रोडीज: कर्म या कांड' में नजर आ रही हैं।
Vijay Deverakonda: सामंथा के साथ रोमांटिक हुए विजय देवरकोंडा, साझा किया फिल्म 'कुशी' से जुड़ा वीडियो