भारत में कोरोना वायरस के मामले बेशक कम हो गए हैं लेकिन अब भी इस वायरस से लोग संक्रमित हो रहे हैं। बॉलीवुड में कई सेलिब्रिटीज कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, अब बॉलीवुड से कोरोना वायरस का एक लेटेस्ट मामला सामने आया है। बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। इस बात की जानकारी लारा दत्ता ने नहीं दी। लेकिन कई रिपोर्ट्स में लारा दत्ता के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है।
Lara Dutta Corona Positive: कोरोना वायरस की चपेट में आईं लारा दत्ता, बीएमसी ने घर किया सील
लारा दत्ता ने आज एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री ने अपनी बेटी और सेलिना जेटली के बच्चों की पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इस पोस्ट के साथ लारा ने कैप्शन में लिखा, 'तब और अब। 4 से 10 और ये दो सुंदर मकड़ियां अभी भी इसे हिला रही हैं। आपकी मकड़ी लड़की आपको याद करेगी। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं @winstonjhaag और @viraajjhaag। आप जीवन भर झूलते रहें। अच्छा किया मां और पिताजी। सेलिना जेटली।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो, लारा दत्ता फिल्म 'बेल बॉटम' में नजर आई थीं। फिल्म में लारा दत्ता के साथ अक्षय कुमार, वाणी कपूर और हुमा कुरैशी के साथ नजर आए थे। इसके अलावा, वह ‘हिचक्स एंड हुकअप्स’, ‘हंड्रेड’ और ‘कौन बनेगा शिखरवती’ जैसे कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स में नजर आई हैं।