ही मैन धर्मेंद्र की हीरोइन बनकर हेमा मालिनी ने, एंग्री यंगमैन अमिताभ बच्चन की हीरोइन बनकर रेखा ने और जंपिंग जैक जीतेंद्र की हीरोइन बनकर श्रीदेवी ने जो कामयाबी हिंदी सिनेमा में हासिल की थी, वैसी ही कामयाबी सुपरस्टार भूमि पेडनेकर ने बिना किसी खास हीरो के साथ अपना नाम जोड़कर हासिल कर ली है।
2 of 5
Bhumi Pednekar
- फोटो : Amar ujala, Mumbai
दरअसल हिंदी सिनेमा में दशकों बाद ऐसा हुआ है कि किसी हीरोइन की तीन फिल्में एक ही समय सिनेमाघरों में सफलता के साथ चल रही हैं। भूमि की ये फिल्में हैं, 'बाला', 'सांड की आंख' और 'पति पत्नी और वो'। तीनों ही फिल्मो को दर्शकों को जमकर प्यार मिला था।
3 of 5
Bhumi Pednekar
- फोटो : Amar ujala, Mumbai
इस बारे में चर्चा चलने पर भूमि पेडनेकर कहती हैं, 'किसी फिल्म का सिनेमाघरों में चलते रहना सिर्फ एक ही बात पर निर्भर करता है और वह है लोगों की पसंद। मेरी इन फिल्मों क दर्शकों का जो प्यार और समीक्षकों की जो सराहना मिली है, मैं इसके लिए तहेदिल से सबकी शुक्रगुजार हूं। मैंने हमेशा हर फिल्म इसकी पटकथा की गुणवत्ता के आधार पर साइन की और इन फिल्मों की सफलता ने बतौर कलाकार मेरे फैसलों क सही ठहराया है।'
4 of 5
Bhumi Pednekar
- फोटो : Amar ujala, Mumbai
हिट फिल्मों की हैट्रिक लगा चुकीं भूमि की अब तक कुल सात फिल्में रिलीज हुई हैं और इनमें से छह हिट रही हैं। हिंदी सिनेमा में करियर की शुरूआत में ही ऐसी कामयाबी पाने वाली वह पहली अभिनेत्री बन चुकी हैं।
5 of 5
Bhumi Pednekar
- फोटो : Amar ujala, Mumbai
यह उल्लेखनीय बात ये है कि भूमि की फिल्मों को कभी हाउसफुल 4 जैसी मल्टीस्टारर तो कभी मेड इन चाइना जैसी बहुप्रचारित फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला करना पड़ा लेकिन हर बार कामयाबी उनके खाते में दर्ज हुई। इन दिनों भूमि के फिल्म पति पत्नी और वो में निभाए गए एक मॉडर्न बीवी के किरदार की खूब वाहवाही हो रही है, इससे पहले फिल्म बाला और सांड की आंख में भी भूमि ने किरदार के हिसाब से अपने लुक्स में बदलाव करके दर्शकों को चौंकाया था।