सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में आलिया ने एक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने फैंस से जुड़ने के लिए एंट्री मारी है। दरअसल आलिया भट्ट ने अब अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। इस बात की जानकारी खुद आलिया ने अपने दूसरे सोशल माडिया अकाउंट्स पर शेयर की है।
दरअसल आलिया ने ट्विटर पर अपने पहले यूट्यूब वीडिया का लिंक शेयर किया है वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'कुछ नया, कुछ मजेदार, कुछ YouTube पर'। जानकारी के मुताबिक इस यूट्यूब चैनल पर आलिया अपने फैंस के साथ फैशन, मेकअप और फिटनेस और शूटिंग के मजेदार वीडियो शेयर करेंगी। बता दें कि पहले भी आलिया कई बार कह चुकी हैं कि उन्हें कुछ न कुछ नया करना काफी पसंद है। ऐसे में यह यू-ट्यूब चैनल भी उस ही का नतीजा माना जा रहा है।
आलिया के चैनल की बात करें तो 2 मिनट 43 सेकंड के वीडियो में आलिया कहती हैं कि इसमें ऐसे वीडियो होंगे जो थोड़े ज्यादा निजी होंगे। उन्होंने बताया कि उनका यूट्यूब चैनल उनके लिए अभिव्यक्ति करने का एक मौका है। आलिया के इस वीडियो में उनकी शूटिंग के छोटे छोटे क्लिप्स हैं, जिसमें वह सभी को हंसाती हुई दिख रही हैं। वीडियो में आलिया टिप टिप बरसा पानी पर डांस भी करती नजर आ रही हैं। दरअसल यह उनके एक पुराने वीडियो का मेंकिंग सीन है।
वर्कफ्रंट की बात करें आलिया करीबन हर फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं आलिया की आखिरी फिल्म कलंक थी। वहीं इसके बाद आलिया फिल्म ब्रह्मास्त्र के शूट में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में नजर आएंगे।
ब्रह्मास्त्र के अलावा आलिया के पास सलमान खान के साथ फिल्म इंशाअल्लाह भी है। आलिया जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाल्लाह की शूटिंग शुरू करेंगी। गौरतलब है कि आलिया भट्ट पहली बार सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।