अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रहीं करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) ने कल अपना 45वां जन्मदिन मनाया। करिश्मा ने इस खास मौके को अपनी मां बबीता, बहन करीना, तैमूर और अपने दोनों बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया। जन्मदिन के मौके पर करिश्मा ने एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसके बाद उनके इस पोस्ट कर कमेंट्स की लाइन लग गई।
2 of 5
karishma kapoor
- फोटो : social media
संजय कपूर, करण जौहर, एकता कपूर समेत कई सितारों ने उनकी इस तस्वीर को बेहद खूबसूरत बताया। इतना ही नहीं उनकी इस पोस्ट पर फैंस ने भी जमकर कमेंट किए। इस तस्वीर को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। इस मोनोकनी वाली इस तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा- हर उम्र में खुद से प्यार करों...आज मैं बर्थडे मूड में हूं।

3 of 5
करिश्मा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा की ये तस्वीर तुरंत वायरल हो गई। सुबह जहां करिश्मा ने तैमूर के साथ बर्थडे केक काटते हुए तस्वीरें शेयर की थीं। वहीं बाद में करिश्मा ने मोनोकनी तस्वीर के साथ फैंस को सरप्राइज कर दिया। एक यूजर ने लिखा- आपकी ये तस्वीर देखकर दिल तो पागल है वाला राहुल जरूर पछताएगा।

4 of 5
karishma kapoor
- फोटो : social media
करिश्मा जब तक बॉलीवुड में रहीं सिल्वर स्क्रीन पर छाई रहीं। कपूर खानदान से ताल्लुक होने के बावजूद करिश्मा को बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। करिश्मा ने जब फिल्मों में एंट्री की थी तब उनकी उम्र सिर्फ 15 साल थी। एक्टिंग के लिए करिश्मा ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
5 of 5
karishma kapoor
- फोटो : instagram
1991 में उनकी पहली फिल्म 'प्रेम कैदी' रिलीज हुई थी। लेकिन पहचान उन्हें राजा हिंदुस्तानी से मिली। फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई थी और इसने करिश्मा कपूर के दिन फेर दिए थे। इस फिल्म के बाद ही उनकी गिनती सुपरस्टारों में होने लगी थी।