फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना का करियर इस वक्त ऊंचाइयों की तरफ बढ़ रहा है। वह लगातार हिट पर हिट फिल्में दिए जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने भाई अपारशक्ति खुराना को लेकर कहा है कि उनका भाई मुख्य किरदार निभाने लायक अभिनेता है।
2 of 5
आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म बाला के अभिनेता ने कहा, 'एक मुख्य भूमिका का अभिनेता होना और दर्शकों का मन मोह लेना और उन्हें अपनी ओर आकर्षित कर लेना बहुत मुश्किल काम है। अपारशक्ति ने अपनी पिछली कुछ फिल्मों में बहुत अच्छा काम किया है। और मुझे लगता है कि वह मुख्य किरदार निभाने के लायक अभिनेता है।'
3 of 5
Ayushmann Khurrana
- फोटो : Social Media
वह आगे कहते हैं, 'अपारशक्ति एक बहिर्मुखी कलाकार है, और उसके भाई की तुलना में उसका बेहतर पीआर कौशल भी बहुत बेहतर है। वह मेरे सभी दोस्तों की तुलना में मेरा सबसे अच्छा दोस्त है। अपारशक्ति ने अपनी कुछ फिल्मों जैसे लुका छुपी, दंगल, स्त्री, हैप्पी फिरसे भाग जाएगी और हाल ही में रिलीज हुई भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म पति, पत्नी और वो में अपने आप को बहुत काम का साबित किया है। वह अपने भाई आयुष्मान की पिछली हिट फिल्म 'बाला' में भी एक छोटे से किरदार में नजर आये थे।
4 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना अपनी फिल्मों के साथ लगातार प्रयोग कर रहे हैं और एक से बढ़कर एक चुनौतीपूर्ण मुद्दों पर फिल्म बनाकर अपने आपको हिंदी सिनेमा के एक सफल कलाकार के रूप में स्थापित करने की कोशिश हैं। पिछली फिल्म बाला के साथ उन्होंने लगातार सातवीं हिट फिल्म दी है।
5 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : amar ujala, mumbai
फिलहाल वह अपनी आने वाली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की तैयारी में लगे हुए हैं। सेक्स समस्याओं के सामाजिक मुद्दे पर बनी यह फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। इसी के साथ वह अपनी एक और फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। यह फिल्म भी अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। इस फिल्म में अभिनेता अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।